BSP News: कर्मचारियों ने पूछे सवाल, डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत देवांगन ने दिए मंत्र
प्रतियोगी विद्यार्थियों के प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, जिससे सत्र और अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बन गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई के तत्वाधान में ऑफिसर्स एसोसिएशन बिल्डिंग (प्रगति भवन) सिविक सेंटर में आयोजित “मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CGPSC में तृतीय स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत दे
- प्रतियोगी विद्यार्थियों के प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, जिससे सत्र और अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बन गया।
उन्होंने उपस्थित प्रतियोगी विद्यार्थियों के प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, जिससे सत्र और अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बन गया। उनकी प्रेरक बातें युवाओं में उत्साह भरने वाली रहीं और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभदायक बताया।
सम्मान एवं समापन
कार्यक्रम के अंत में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से यशवंत देवांगन को गणेश जी की पीतल की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो लेकर इस विशेष क्षण को सहेजा गया। धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार द्वारा तथा सुचारू मंच संचालन अजय तमुरिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, प्रमोद पूरी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, संगठन सचिव अजय तमुरिया, खुशबू कुमार, शिवम सिंह, नैवेद्यम, सहित अनेक डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं भारी संख्या में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।