BSP NEWS: बीएमएस से अलग होकर बना भिलाई कर्मचारी यूनियन, पहला बर्थ-डे है खास, ये तैयारी

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई कर्मचारी यूनियन की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। 14 जनवरी 2025 को यूनियन का गठन हुआ था। स्थापना दिवस के उपलक्ष में 15 जनवरी को यूनियन की ओर से सेक्टर 1 बीएसएनएल चौक पर दोपहर 1 बजे से खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा। सभी कर्मचारियों, श्रमिक साथियों से भोग में शामिल होने की अपील की गई है। बता दें कि बीएमएस से अलग होने के बाद पदाधिकारियों ने नई यूनियन का गठन किया था। बीएमएस में खींचतान के बाद कई गुट बन गए थे। विवाद से बचने के लिए कुछ पदाधिकारियों ने अलग राह चुनी और भिलाई

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई कर्मचारी यूनियन की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। 14 जनवरी 2025 को यूनियन का गठन हुआ था। स्थापना दिवस के उपलक्ष में 15 जनवरी को यूनियन की ओर से सेक्टर 1 बीएसएनएल चौक पर दोपहर 1 बजे से खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा। सभी कर्मचारियों, श्रमिक साथियों से भोग में शामिल होने की अपील की गई है। बता दें कि बीएमएस से अलग होने के बाद पदाधिकारियों ने नई यूनियन का गठन किया था। बीएमएस में खींचतान के बाद कई गुट बन गए थे। विवाद से बचने के लिए कुछ पदाधिकारियों ने अलग राह चुनी और भिलाई कर्मचारी यूनियन का गठन किया था। महामंत्री अशोक कुमार माहौर के मुताबिक कर्मचारी हित में यूनियन लगातार आवाज उठा रही है। एक साल तक प्लांट के महत्वपूर्ण मुद्दों पर यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रबंधन से चर्चा करते आ रहे हैं। अध्यक्ष राजेश चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पांडेय, श्रीनिवास मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रवीण मारडीकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष तरूण सेमुअल, ओपी तीतरमारे, डीजीएस अनुराग महुलकर, विष्णु साहू आदि सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।