BSP OA: सेहत का ध्यान, भिलाई टाउनशिप में फैला रहे साइकिलिंग का संदेश
बीएसपी साइकिल पोलो क्लब अध्यक्ष एवं ओए बीएसपी के महासचिव परविंदर सिंह ने बताया की लगातार 5वें रविवार को सफलतापूर्वक साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित “संडे ऑन साइकिल“ अभियान कि तहत इस्पात नगरी भिलाई में बीएसपी साइकिलिंग क्लब, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं ओए-बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भिलाई के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिलिंग की। इस सा
बीएसपी साइकिल पोलो क्लब अध्यक्ष एवं ओए बीएसपी के महासचिव परविंदर सिंह ने बताया की लगातार 5वें रविवार को सफलतापूर्वक साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित “संडे ऑन साइकिल“ अभियान कि तहत इस्पात नगरी भिलाई में बीएसपी साइकिलिंग क्लब, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं ओए-बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में भिलाई के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिलिंग की। इस साइकिल रैली में समाज के सभी आयु वर्ग के बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों ने भाग लिया। इस अभियान में मां शारदा पब्लिक स्कूल प्रतिभागियों ने भी साइकिलिंग की।
ये खबर भी पढ़ें: Employee Wedding Gift Scheme: कर्मचारियों-अधिकारियों की शादी पर भिलाई स्टील प्लांट देगा ये खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7.00 बजे साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ से एस नंदनवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम का आयोजन परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब एवं ओए- बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस में दुर्ग साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव देवप्रकाश वर्मा, विजय शर्मा,मानस रंजन रथ,डॉ विनायके ,कोषाध्यक्ष शशांक देशमुख, सदस्य प्रवीण यदु, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, साइकिल पोलो कोच शैलेंद्र, मां सारदा पब्लिक स्कूल के शशि पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
बीएसपी साइकिल पोलो क्लब अध्यक्ष एवं ओए बीएसपी के महासचिव परविंदर सिंह ने बताया की लगातार 5वें रविवार को सफलतापूर्वक साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंन इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद प्रेषित किया।
ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: ईपीएफओ के उमंग ऐप, आधार चेहरा प्रमाणीकरण, यूएएन, डिजिटल सेवा, जीवन प्रमाण पत्र पर गुड न्यूज