Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”
भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग के सिविल के 58 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा ने आत्महत्या (Suicide) किया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के असिस्टेंट मैनेजर ने फंदे पर झूलने से पहले शराब पी और जहर तक खाया। ऐसी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल पर पुलिस को शराब का आधा पाउच, कीटनाशक दवा मिली है। सेलूद स्थित सुनसान घर में अकेले होने का फायदा उठाया और वहां रस्सी के सहारे फंदे पर झूल गया। मौत को गले क्यों लगाया, यह कारण अब त
- भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग के सिविल के 58 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा ने आत्महत्या (Suicide) किया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के असिस्टेंट मैनेजर ने फंदे पर झूलने से पहले शराब पी और जहर तक खाया। ऐसी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल पर पुलिस को शराब का आधा पाउच, कीटनाशक दवा मिली है। सेलूद स्थित सुनसान घर में अकेले होने का फायदा उठाया और वहां रस्सी के सहारे फंदे पर झूल गया। मौत को गले क्यों लगाया, यह कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
पड़ोसी बंदर भगाने के लिए छत पर पहुंचा तो बगल में फंदे पर बीएसपी का असिस्टेंट मैनेजर झूलता हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही कोहराम मच गया। रिसाली में रह गए परिवार को सूचना दी गई और फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सुसाइड नोट के नाम चंद लाइन ही लिखी मिली। जिस पर न कोई साइन है और न ही मृतक ने अपना नाम लिखा है।
शव पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतक के जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला है, जिसमें “भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”, लिखा हुआ है। घटना स्थल से एक पौवा अंग्रेजी शराब करीबन 80 मि.ली. भरा हुआ, एक प्लास्टिक डिब्बा कीटनाशक दवा, जिसमें 04-05 बूंद है, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी, एक स्टील ग्लास गोलाईदार करीबन 02 बूंद कीटनाशक दवा जिसमें से दुर्गंध आ रहा था, एक गुलाबी रंग का प्लास्टिक का पानी बॉटम मिला, जिसमें पूरा पानी भरा हुआ था। पुलिस ने इस सारे सामान को जब्त किया है।
सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग के सिविल के 58 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा ने आत्महत्या (Suicide) किया है। बीएसपी (BSP) अधिकारी के आत्महत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक नवंबर 2025 में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले आत्महत्या करके सबको हैरान कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: BSP NEWS: इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम रिवाइज न होने संग कई तकलीफों से जूझ रहे URM कर्मी
मृतक कृष्णकांत वर्मा आशीष नगर वेस्ट रिसाली थाना नेवई में अपना मकान बनवाकर परिवार संग रह रहे थे। सेलूद में पुस्तैनी घर है, जहां कोई रहता नहीं है। मृतक के भाई शशिकांत वर्मा ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि कुछ काम से गृहग्राम सेलूद जा रहा हूं, जहां से टिफिन लेकर सीधे ऑफिस जाने की बात कहकर निकला था।
सेलूद निवास स्थित पड़ोसी प्यारे लाल साहू अपने मकान से बंदरों को भगाते समय करीबन 09.30 बजे मेरे बड़े भाई को फांसी पर लटके देखकर सूचना दिया कि आपका बड़ा भाई टीन शेड के एंगल पाइप में नायलोन के रस्सी से फांसी पर लटका है कि सूचना पाकर प्रार्थी अपने घर सेलूद जाकर देखा तो मेरे बड़े भाई फांसी पर लटका हुआ है। रिपोर्ट पर थाना उतई ने जांच शुरू कर दिया है।