बीएसपी के कोक ओवन के कर्मचारी कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

सभी पुरस्कार विजेताओं को इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए प्रेरित किया। सूचनाजी न्यूजू, भिलाई। सेल (SAIL)- भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ये खबर भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए की सौगात, 2300 कार्य शुरू इस समारोह में मुख्य अतिथि

  • सभी पुरस्कार विजेताओं को इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए प्रेरित किया।

सूचनाजी न्यूजू, भिलाई। सेल (SAIL)-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए की सौगात, 2300 कार्य शुरू

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तरुण कनरार उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक दवारा बेहतर कार्यशैली के लिए शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: इलाज कराएं 100 रुपए तक के प्रीमियम में, 10 अगस्त आखिरी तारीख

मुख्य महाप्रबंधक तरुण कनरार ने जुलाई 2023 के लिए मास्टर टेक्नीशियन (मैकेनिकल मेंटेनेंस व सीएसपी) बिरेन्द्र कुमार तथा ओसीटी (सीसीडी ऑपरेशन) अवध बिहारी कुशवाहा को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रषंसा पत्र प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खुलेंगे बीएड-डीएड कॉलेज, सीएम की ये भी घोषणाएं

तरुण कनरार ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें:  नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिला अस्पताल को मिली सौगात, अम्बक का शुभारंभ

इस समारोह में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुभाग प्रमुख व महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) समीर रायचौधरी, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) बी पासवान, सहायक महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) एस एल पटेल, सहायक महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) पीजी राधा कृष्णन, प्रबंधक (सीओसीसीडी) आनंद खरात सहित कार्मिक अधिकारी अंजली राणा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  अमृत युवा कलोत्सव 2023: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर कलाकारों की और निखरी प्रतिभा

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया तथा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी हेमंत कुमार भुआर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।