बारात से लौट रही बस का एक्सीडेंट, 19 बाराती जख्मी

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बारात से लौट रही बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग से मड़ियापार जा रही बारात की बस वापसी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बोरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बस दादा कंपनी की थी और उसमें सवार बाराती घर लौट रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों म

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बारात से लौट रही बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग से मड़ियापार जा रही बारात की बस वापसी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बोरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बस दादा कंपनी की थी और उसमें सवार बाराती घर लौट रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।