हादसा रोकना है तो अब चुप मत रहिए, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को करें शर्मिंदा, ये नंबर 0788-286-1212, 0788-286-1111

यदि आपकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती है तो सीधे ईडी (वर्क्स) कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखिए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्लांट के अंदर खतरा दिखे तो अब चुप रहना भी लापरवाही मानी जाएगी। किसी कर्मचारी या ठेका मजदूर की जान जाने के बाद शोक जताने, प्रदर्शन करने या जिम्मेदार तलाशने से बेहतर है कि हादसे से पहले ही उसे रोक दिया जाए। इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कर्मचारियों को भी सीधेतौर पर पॉवर दिया है। यदि किसी भी विभाग में सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है, मशीन खराब है, प्लेटफॉर्म टूटा है, ब

  • यदि आपकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती है तो सीधे ईडी (वर्क्स) कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखिए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्लांट के अंदर खतरा दिखे तो अब चुप रहना भी लापरवाही मानी जाएगी। किसी कर्मचारी या ठेका मजदूर की जान जाने के बाद शोक जताने, प्रदर्शन करने या जिम्मेदार तलाशने से बेहतर है कि हादसे से पहले ही उसे रोक दिया जाए। इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कर्मचारियों को भी सीधेतौर पर पॉवर दिया है। यदि किसी भी विभाग में सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है, मशीन खराब है, प्लेटफॉर्म टूटा है, बैरिकेडिंग नहीं है, ऊंचाई पर बिना सुरक्षा के काम कराया जा रहा है या कोई भी ऐसी स्थिति दिख रही है, जिससे हादसा हो सकता है, तो तुरंत 0788-286-1212 या 0788-286-1111 पर फोन करें। ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने से बचाओ: आज शाम परिवार संग सब आओ सबसे खास बात यह है कि प्रबंधन खुद कर्मचारियों से कह रहा है कि अगर शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है तो दोबारा फोन कर संबंधित अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करिए। बार-बार सूचना दीजिए। सवाल पूछिए कि आखिर खतरा खत्म क्यों नहीं किया गया। अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाइए। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्रबंधन को शर्मिंदा तो कीजिए। इसके लिए आपको हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा। भिलाई स्टील प्लांट में पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिन्हें समय रहते रोका जा सकता था। छोटी-सी लापरवाही ने कई परिवारों से उनके अपने छीन लिए। इसलिए अब सिर्फ सेफ्टी विभाग या अधिकारियों के भरोसे बैठना पर्याप्त नहीं है। हर कर्मचारी और ठेका मजदूर की जिम्मेदारी है कि वह खतरा देखते ही आवाज उठाए। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ेगा भारी, देख रहा था औकात, अब पैरवी की बात याद रखिए, हादसे के बाद सीना पीटने से किसी की जान वापस नहीं आती। हर परिवार यही चाहता है कि उसका बेटा, बेटी, पति, पत्नी, पिता या मां ड्यूटी पूरी कर सुरक्षित घर लौटे। यह तभी संभव है, जब खतरे की सूचना समय रहते संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे। यदि आपकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती है तो सीधे ईडी (वर्क्स) कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखिए। वहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नाम बताना भी जरूरी नहीं है। कर्मचारी सीधे ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार से मिलकर सुरक्षा संबंधी सुझाव और शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: एनएमडीसी बचेली-किरंदुल के 764 कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कार्मिकों की अटकी उच्च पेंशन ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा से जुड़ी कोई भी सूचना छोटी नहीं होती। कहीं भी टूटी रेलिंग, खराब मशीन, रिसाव, असुरक्षित कार्य, जर्जर प्लेटफॉर्म, बिना सुरक्षा उपकरण के काम या किसी भी प्रकार की लापरवाही दिखे तो तुरंत 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर सूचना दें। समय रहते उठाया गया कदम और एक फोन कॉल किसी कर्मचारी की जान बचा सकता है। ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant हादसे के बाद BSP में लाइन ऑफ फायर से कर्मचारियों को रख रहे दूर, पढ़ें कैसे हैरानी की बात यह है कि हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी इनका इस्तेमाल ही नहीं करते। नतीजा यह होता है कि कई गंभीर खतरे अधिकारियों तक समय पर पहुंच ही नहीं पाते। यदि हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन नंबरों पर सूचना देना शुरू कर दे, तो प्लांट में होने वाले कई बड़े हादसों को टाला जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें