ISP ठेका मजदूरों की बढ़ी मजदूरी: Central Minimum Wages की लड़ाई, INTUC Burnpur को Deputy CLC ने सौंपा ये लेटर
बर्नपुर में Deputy CLC आसनसोल ने इस्को स्टील प्लांट INTUC Burnpur की टीम को ISP प्रबंधन द्वारा जारी Central Minimum Wages सर्कुलर की प्रति सौंपी।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल (SAIL) के इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर में ठेका श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी को लेकर चल रही लड़ाई में INTUC Burnpur ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। मंगलवार को Deputy Chief Labour Commissioner (Central), आसनसोल के कार्यालय में INTUC की टीम को आमंत्रित कर ISP प्रबंधन की ओर से जारी Central Minimum Wages के आधिकारिक सर्कुलर की प्रति औपचारिक रूप से सौंपी गई। इंटक ने केंद्रीय न्यूनतम वेतन के लिए परिवाद दायर किया था। इसलिए डिप्टी सीएलसी ने इंटक को सेल आइएसपी प्रबंधन का सर्कुलर सौंपा। इसी के साथ मामले पर विराम भी लग गया।
INTUC Burnpur की ओर से इसे ठेका श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर Deputy CLC के.सी. साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर न्यूनतम मजदूरी के मुद्दे पर उनकी भूमिका, सहयोग और सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
INTUC प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में INTUC Burnpur के जनरल सेक्रेटरी बिप्लब माजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। इसमें ठिकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष बिजॉय सिंह, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी वी.डी. सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी सचिन कुमार, असिस्टेंट सेक्रेटरी सोमनाथ पाल तथा ठेका श्रमिकों के प्रतिनिधि बिनोद मालाकार और अरुण प्रसाद उपस्थित रहे।
ठेका श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
INTUC Burnpur ने इस उपलब्धि को संगठन के निरंतर संघर्ष, एकजुटता और ठेका श्रमिकों के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। संगठन का कहना है कि ठेका श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
गौरतलब है कि ISP प्रबंधन की ओर से Central Minimum Wages से संबंधित सर्कुलर जारी किया गया है। अब Deputy CLC कार्यालय के माध्यम से इसकी आधिकारिक प्रति INTUC प्रतिनिधियों को सौंपे जाने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। संगठन ने इसे ठेका श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया है।