भिलाई इस्पात संयंत्र में केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू, DA, EPF, EPS, ESI का भी लाभ, 358 रुपए तक बढ़ी मज़दूरी, पढ़ें
ठेका श्रमिकों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित हुई दैनिक मजदूरी, श्रमिकों को मिलेगा लाभ। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा जारी किए सर्कुलर में केंद्रीय न्यूनतम वेतन 1 नवंबर 2026 से लागू होगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्को स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट में भी केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। DA, EPF, EPS, ESI का भी लाभ का भी जिक्र किया गया है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक भिलाई लगातार प्रबंधन से मांग कर रहा था कि जल्द से जल्द सर्कुलर जारी किया जाए। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी की नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी कर दिया।
अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि भारत सरकार के श्रम ब्यूरो की अधिसूचना के आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा जारी किए सर्कुलर में केंद्रीय न्यूनतम वेतन 1 नवंबर 2026 से लागू होगा।
आप जानिए कितनी मजदूरी किसकी होगी
अकुशल श्रमिक: ₹704 प्रतिदिन। 123 रुपए बढ़ा।
अर्धकुशल एवं अकुशल सुपरवाइजरी: ₹794 प्रतिदिन। 188 रुपए बढ़ा।
कुशल एवं क्लेरिकल श्रमिक: ₹933 प्रतिदिन। 297 रुपए बढ़ा।
अतिधिक कुशल श्रमिक: ₹1,024 प्रतिदिन। 358 रुपए बढ़ा।
एचएसएलटी ठेका श्रमिकों के लिए 704 रुपए। 52 रुपए बढ़ा।
जानिए अब तक कितना मिल रहा
वर्तमान में अकुशल को एडब्ल्यूए मिलाकर 581.31 रुपए
अर्ध कुशल को 606.31 रुपए
कुशल को 636.31 रुपए
अतिकुशल को 666.3 रुपए
एच एस एल टी को 652.31 रुपए मिलता है
इसके अतिरिक्त सुरक्षा कार्य में बिना हथियार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए ₹933 प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक भिलाई के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में हजारों ठेका श्रमिक विभिन्न विभागों में उत्पादन एवं अनुरक्षण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। संयंत्र के उत्पादन और संचालन में ठेका श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का पूरा लाभ मिलना चाहिए।
यूनियन ने कहा कि ठेका श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की रक्षा के लिए स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक लगातार संघर्षरत है। श्रमिकों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाना यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ठेकेदारों को पेमेंट भुगतान का आदेश
'परिवर्तनीय महंगाई भत्ता' (VDA) सहित लागू केंद्रीय न्यूनतम वेतन का विवरण दिया गया है। यह मौजूदा वेतन ढांचे (जिसमें राज्य न्यूनतम वेतन और अन्य भुगतान शामिल हैं) की जगह लेगा। इसके अलावा, 'परिवर्तनीय महंगाई भत्ता' (VDA) सहित केंद्रीय न्यूनतम वेतन पर EPF / EPS / ESI का योगदान भी देना होगा। यह लागू वैधानिक प्रावधानों और वेतन सीमा (वर्तमान में EPF / EPS के लिए 25,000 रुपये प्रति माह से कम और ESI के लिए 21,000 रुपये प्रति माह) के अनुसार होगा।
सभी अनुबंध संचालन प्राधिकरणों (COAs) को ये निर्देश अपने संबंधित ठेकेदारों तक पहुंचाने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि इनका पालन किया जाए।
ठेका मजदूरों ने जश्न मनाया
ठेका श्रमिकों ने यूनियन ऑफिस में आकर के मिठाइयां बांटी एवं अध्यक्ष संजय कुमार साहू एवं पदाधिकारी का फूल माला से स्वागत किया। श्रमिकों ने कहा स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू के लगातार प्रयास से ठेका श्रमिकों के सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है एवं भिलाई इस्पात संयंत्र में केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू हो पाया है। और और भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिक यूनियन के बैनर तले आगे भी सुविधाओं एवं वेतन में बढ़ोतरी के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। ठेका श्रमिकों ने इंटक यूनियन का आभार व्यक्त किया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को धन्यवाद व्यापित किया एवं सभी ठेका श्रमिकों ने मिठाई बताकर खुशियां जाहिर की।
यूनियन ऑफिस की बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, कृष्ण कुमार वर्मा, कान्हा राम, कामता प्रसाद, बलराम वर्मा, के रामू, नरेंद्र कुमार, मनहरण लाल, संजीव मानिकपुरी, दामन लाल समेत कार्यकारी के सदस्य उपस्थित थे।