CG Election 2023: कांग्रेस की लिस्ट वायरल, अरुण वोरा, देवेन्द्र यादव और मंत्री का कटा टिकट...!

CM भूपेश बघेल के संसदीय जिले में चार नए प्रत्याशियों को वायरल लिस्ट में टिकट, देखें पूरी लिस्ट। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। असल में यहां कांग्रेस प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल सबसे हाईप्रोफाइल जिला दुर्ग में सबसे बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। इस सूची के हिसाब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह दुर्ग जिले में चार नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा रहा है। ये खब

  • CM भूपेश बघेल के संसदीय जिले में चार नए प्रत्याशियों को वायरल लिस्ट में टिकट, देखें पूरी लिस्ट।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। असल में यहां कांग्रेस प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल सबसे हाईप्रोफाइल जिला दुर्ग में सबसे बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। इस सूची के हिसाब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह दुर्ग जिले में चार नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा रहा है।  ये खबर भी पढ़ें :  झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की बैठक में भारी हंगामा, बोकारो प्रबंधन का उड़ा होश इस सूची की मानें तो दुर्ग जिले की छह में से गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का ही पुन: चुनाव लड़ रहे है, जबकि चार अन्य सीट पर नए उम्मीदवार मैदान में नजर आ रहे है। इस लिस्ट की बात करें तो सबसे आश्चर्यचकित दुर्ग शहर और भिलाई नगर सीट पर नजर आ रहा है। ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: धारा 144 लागू, बंदूक, राइफल, भाला, बल्लम, बरछा लेकर निकले सड़क पर तो उठा ले जाएगी पुलिस

दुर्ग से कटा अरुण वोरा का टिकट

दुर्ग शहर से अरुण वोरा का टिकट काटकर दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव को प्रत्याशी बनाने का उल्लेख है। आपको बता दें कि वर्तमान विधायक अरुण वोरा छह बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता है। उनके पिता दिवंगत मोतीलाल वोरा देश में कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे है। ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: खबरदार…! अगर, किसी सियासी पार्टी ने इस्तेमाल किया ये… वह मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में कोषाध्यक्ष, महासचिव (प्रशासनिक) आदि ओहदों पर रह चुके है। साथ ही वे गांधी परिवार के बेहद करीबी और निकट विश्वसनीय रहे है। ऐसे में उनके वरिष्ठ विधायक पूत्र अरुण वोरा का टिकट कटना बड़े आश्चर्य की बात है। ये खबर भी पढ़ें :  ट्रेन की आग से पैसेंजर को बचाने रेलवे की अनूठी पहल, जानिए क्या खास यहां से राजेश यादव को प्रत्याशी बताया जा रहा है। राजेश यादव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी मानें जाते है। ऐसा माना जाता है कि राजेश यादव निगम चुनाव भी सीएम के कहने पर ही लड़े थे। महापौर के लिए भी राजेश का नाम जोर-शोर से चल रहा था, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि स्थानीय स्तर पर स्थिति वैसी बन नहीं पाई। ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking : DURG पुलिस ने पकड़ा इंटर स्टेट गिरोह, गुजरात, महाराष्ट्र और भिलाई से निकला कनेक्शन, जानें

सबसे युवा विधायक देवेंद्र को नहीं मिल रहा टिकट

इस वायरल सूची की मानें तो भिलाई नगर सीट से  वर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) को टिकट नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि देवेंद्र यादव प्रदेश के सबसे युवा विधायक है। उनके पास प्रदेश भर में युवाओं की लम्बी-चौड़ी फौज है। वे NSUI से लेकर युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे है। प्रदेश में चल रहे राजीव युवा मितान में देवेंद्र कर्ता-धर्ताओं में शामिल है। ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट साथ ही राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, जिसमें देवेंद्र यादव अपनी टीम के साथ सक्रिय थे। देवेंद्र यादव कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते है। ऐसे में देवेंद्र यादव का टिकट कटना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल लिस्ट की माने तो भिलाई नगर से देवेंद्र की टिकट काटकर भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें :  सीजी चुनाव 2023: भाजपा से 3 सांसद, दो-दो IAS, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एक्स CM, केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री और 13 पूर्व मंत्री मैदान में

अहिवारा से वर्तमान मंत्री के बजाए निर्मल का नाम

दुर्ग जिले में अनुसूचित जनजाति (SC) के लिए आरक्षित एकमात्र सीट पर वर्तमान में विधायक पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार है। लेकिन इस बार गुरु रुद्र कुमार बेमेतरा जिले की नवागढ़ आरक्षित सीट से टिकट मांग रहे है। असल में गुरु रुद्र कुमार प्रदेश में उमेश पटेल के बाद दूसरे सबसे युवा मंत्री है। वे सतनामी समाज के गुरु भी है। साथ ही उनके पिता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के काफी अच्छे रिश्ते रहे है। ये खबर भी पढ़ें : बोनस ताजा खबर 2023: Coal India में 12 साल में बढ़ा 5 गुणा और SAIL में ढाई गुणा भी नहीं बढ़ सका  Bonus, 8 साल पीछे वहीं, अहिवारा से निर्मल कोसरे को प्रत्याशी के तौर पर वायरल सूची में दिखाया गया है। निर्मल कोसरे भिलाई चरोदा नगर निगम के महापौर है। वे दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी मानें जाते है। भिलाई चरोदा नगरीय निकाय और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बंगला है। ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी कुंडली: अटल जी के लिए खून की गंगा बहाई थी प्रेम प्रकाश पांडेय ने, पढ़िए BSP की नौकरी और सियासी सफर नोट: इस तरह की कांग्रेस की दो संभावित लिस्ट वायरल हो रही है। इसे फाइनल बता कर वायरल किया जा रहा है। बहरहाल, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वास्तविक सूची और इस लिस्ट के कितने आंकड़ें सही बैठते है। खैर, इस वायरल, संभावित और फाइनल उपाधियों से सर्कुलेट होती लिस्ट की Suchnaji.com कतई पुष्टि नहीं करता है। ये खबर भी पढ़ें : International Day Of The Girl Child 2023: छत्तीसगढ़ में नोनी जोहार पर जुट रहीं फिल्मी हस्तियां, पढ़िए पूरा शेड्यूल

देखें लिस्ट: कांग्रेस की वायरल लिस्ट, जिसे बताया जा रहा फाइनल 1) भरतपुर : गुलाब कमरो 2) मनेंद्रगढ़ : विनय जायसवाल 3) बैकुंठपुर : अंबिका सिंहदेव 4) प्रेमनगर : भानुप्रताप सिंह 5) भटगांव : पारसनाथ राजवाड़े 6) प्रतापपुर : डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम 7) रामानुजगंज : बृहस्पति सिंह 8) सामरी : चिंतामणि महाराज 9) लुंड्रा : डॉ.प्रीतम राम 10) अंबिकापुर : टीएस.सिंहदेव 11) सीतापुर : अमरजीत भगत 12) जशपुर : हीरू राम निकुंज 13) कुनकुरी : यूडी.मिंज 14) पत्थलगांव : नंदकुमार साय 15) लैलूंगा : चक्रधर सिदार 16) रायगढ़ : प्रकाश नायक 17) सारंगढ़ : उत्तरी जांगड़े 18) खरसिया : उमेश पटेल 19) धरमजयगढ़ : लालजीत राठिया 20) रामपुर : श्यामलाल कंवर 21) कोरबा : जयसिंह अग्रवाल 22) कटघोरा : पुरुषोत्तम कंवर 23) पाली-तानाखार : मोहित केरकेट्टा 24) मरवाही : डॉ.केके.ध्रुव 25) कोटा : अटल श्रीवास्तव 26) लोरमी : पवन अग्रवाल 27) मुंगेली : रूपलाल कोसरे 28) तखतपुर : संतोष कौशिक 29) बिल्हा : प्रमोद नायक 30) बिलासपुर : शैलेष पाण्डेय 31) बेलतरा : स्मृति श्रीवास 32) मस्तूरी : प्रेमचंद जायसी 33) अकलतरा : राघवेंद्र सिंह 34) जांजगीर : महंत रामसुंदर दास 35) सक्ती : चरणदास महंत 36) चंद्रपुर : रामकुमार यादव 37) जैजैपुर : टेकचंद्र चंद्रा 38) पामगढ़ : गोरेलाम बर्मन 39) सरायपाली : किस्मत लाल नंद 40) बसना : देवेंद्र बहादुर 41) खल्लारी : द्वारिकाधीश यादव 42) महासमुंद : विनोद चंद्राकर 43) बिलाईगढ़ : कविता प्राणलहरे 44) कसडोल : शंकुतला साहू 45) बलौदाबाजार : शैलेष नितिन त्रिवेदी 46) भाटापारा : सुशील शर्मा 47) धरसींवा : अनिता शर्मा 48) रायपुर ग्रामीण : पंकज शर्मा 49) रायपुर पश्चिम : विकास उपाध्याय 50) रायपुर उत्तर : कुलदीप जुनेजा 51) रायपुर दक्षिण : प्रमोद दुबे 52) आरंग : डॉ.शिव कुमार डहरिया 53) अभनपुर : धनेन्द्र साहू 54) राजिम : अमितेश शुक्ला 55) बिंद्रानवागढ़ : संजय नेताम 56) सिहावा : डॉ.लक्ष्मी ध्रुव 57) कुरूद : नीलम चंद्राकर 58) धमतरी : मोहन लालवानी 59) संजारी बालोद : संगीता सिन्हा 60) डौंडीलोहारा : अनिला भेंडिया 61) गुंडरदेही : प्रतिमा चंद्राकर 62) पाटन : भूपेश बघेल 63) दुर्ग ग्रामीण : ताम्रध्वज साहू 64) दुर्ग शहर : राजेश यादव 65) भिलाई नगर : मुकेश चंद्राकर 66) वैशाली नगर : दीपक दुबे 67) अहिवारा : निर्मल कोसरे 68) साजा : रविन्द्र चौबे 69) बेमेतरा : आशीष छाबड़ा 70) नवागढ़ : गुरु रुद्र कुमार 71) पंडरिया : ममता चंद्राकर 72) कवर्धा : मोहम्मद अकबर 73) खैरागढ़ : यशोदा वर्मा 74) डोंगरगढ़ : भुवनेश्वर बघेल 75) राजनांदगांव : हेमा देशमुख 76) डोंगरगांव : दलेश्वर साहू 77) खुज्जी : छन्नी साहू 78) मोहला-मानपुर : इंदर शाह मंडावी 79) अंतागढ़ : अनूप नाग 80) भानुप्रतापपुर : सावित्री मंडावी 81) कांकेर : शिशुपाल सोरी 82) केशकाल : संतराम नेताम 83) कोंडागांव : मोहन मरकाम 84) नारायणपुर : रजनू नेताम 85) बस्तर : लखेश्वर बघेल 86) जगदलपुर : राजीव शर्मा 87) चित्रकोट : दीपक बैज 88) दंतेवाड़ा : देवती कर्मा 89) बीजापुर : विक्रम मंडावी 90) कोंटा : कवासी लखमा