CG Election 2023: मतदान केंद्रों पर वोटर्स का आवभगत, तिलक-कुमकुम लगाकर दीदियां कर रहीं स्वागत
मतदाताओं का पोलिंग बूथ के गेट पर ही स्वागत किया जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मतदान हो रहा है। दो चरणों वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह सात और कही सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है। ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Nagar की सीट, पांडेयजी चाह रहे जीत, जानिए क्या-क्या हो रहा पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। यहां दीदियों द्वारा वोटर्स का तिलक-कुमकुम लगाकर स्वागत किया जा रहा है। बस्तर संभाग में सुबह से ही वोटर काफी उत्साहित दिख रहे हैं और मतदा
मतदाताओं का पोलिंग बूथ के गेट पर ही स्वागत किया जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मतदान हो रहा है। दो चरणों वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह सात और कही सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है। ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Nagar की सीट, पांडेयजी चाह रहे जीत, जानिए क्या-क्या हो रहा पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। यहां दीदियों द्वारा वोटर्स का तिलक-कुमकुम लगाकर स्वागत किया जा रहा है। बस्तर संभाग में सुबह से ही वोटर काफी उत्साहित दिख रहे हैं और मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भीड़ बढ़ते जा रही है। दंतेवाड़ा के कुछ मतदान केंद्रों पर प्रातः सात बजे से वोटर्स की भीड़ लग चुकी है। ये खबर भी पढ़ें : CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में यहां वोट डालने आ रहे मतदाताओं का पोलिंग बूथ के गेट पर ही स्वागत किया जा रहा है। दीदियां अपने हाथों से वोटर्स का तिलक लगा कर स्वागत कर रही है। जानकारी के अनुसार बस्तर के सुदूर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। धुर नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में भी वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने खासा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। यहां वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके सेल्फी भी ले रहे हैं, जिसमें स्याही लगी हुई अपनी उंगली भी मतदाता दिखा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें : Financial year 2023-24: SAIL के इतिहास में बनने जा रहा उत्पादन का नया रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भी डिमांड