मड़ियापार पोला महोत्सव में शामिल हुए CM साय, बैल दौड़ का किया शुभारंभ, देखने दूर-दूर से पहुंचे लोग
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहे। वे यहां धमधा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मड़ियापार में आयोजित पोला महोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। हरी झंडी दिखाकर बैल दौड़ का शुभारंभ किया। शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पुरातन परंपरा और सांस्कृतिक खेलों का संगम प्रदर्शित किया गया। ये खबर भी पढ़ें: तीज
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहे। वे यहां धमधा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मड़ियापार में आयोजित पोला महोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। हरी झंडी दिखाकर बैल दौड़ का शुभारंभ किया। शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पुरातन परंपरा और सांस्कृतिक खेलों का संगम प्रदर्शित किया गया। ये खबर भी पढ़ें: तीज मिलन में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, डांस, सिंगिंग और अलग-अलग इवेंट में लिया हिस्सा CM विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि बैल दौड़ सुनने को मिला था आज यहां पर महोत्सव के दौरान पहली बार देखने को मौका मिला। CM ने कहा कि पोला तिहार कृषकों का खेती-किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा पर्व हैं। यह हमारी जिन्दगी में खेती-किसानी और पशुधन की महत्ता को प्रदर्शित करता हैं। इस दिन घरों में उत्साह से नादिया, बैल और जाता, पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने ईश्वर से प्रार्थना की जाती हैं। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र में “हम भी है तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन यह छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा हुआ त्यौहार हैं। इस त्यौहार के मौके पर आज छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि उनके बैंक अकाउंट में अंतरित की गई। पोला का पर्व कृषकों का सबसे बड़ा पर्व हैं। कृषकों के हितों को ध्यान में रखकर केंद्र और प्रदेश सरकार कई स्कीम संचालित कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें: गुजरात से ओडिशा के बीच स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ को मिलेगी फैसिलिटी CM विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि कृषकों की आय दोगुना करने सरकार लगातार कोशिश कर रही हैं। आज हम प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी की गारंटी को सांय-सांय पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में 13 लाख कृषकों को धान का दो साल के बकाया बोनस के तौर पर तीन हजार सात सौ 16 करोड़ (3,716 करोड़) का भुगतान किया गया है। ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर : गलत ढंग से गाड़ी चलाने वाले 611 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड! Durg Police का बड़ा एक्शन