Coal India Bonus: मैनेजमेंट ने शुरू नहीं की मीटिंग, कोर्ट के फैसले पर सबकी नज़र, यूनियन लीडर का रोडमैप तैयार

जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की छठी बैठक 22 सितंबर, 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में होनी थी। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कोल इंडिया के कर्मचारियों की मीटिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 10 बजे से शुरू होने वाली मीटिंग समाचार लिखे जाने तक शुरू नहीं हो सकी थी। इंटक फेडरेशन को जेबीसीसीआई से बाहर रखने को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट का जो आदेश होगा, उसके बाद ही मीटिंग शुरू होगी। फिललहाल, यूनियन नेता और प्रबंधन इंतजार कर रहा है। इंटक विवाद की वजह से मीटिंग क

  • जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की छठी बैठक 22 सितंबर, 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में होनी थी।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कोल इंडिया के कर्मचारियों की मीटिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 10 बजे से शुरू होने वाली मीटिंग समाचार लिखे जाने तक शुरू नहीं हो सकी थी। इंटक फेडरेशन को जेबीसीसीआई से बाहर रखने को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट का जो आदेश होगा, उसके बाद ही मीटिंग शुरू होगी। फिललहाल, यूनियन नेता और प्रबंधन इंतजार कर रहा है। इंटक विवाद की वजह से मीटिंग को फिलहाल, लेट किया जा रहा है ताकि फैसला आने के बाद ही मीटिंग शुरू की जा सके। अगर, कोर्ट ने यह आदेश दिया कि इंटक के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए, तो मीटिंग आज शुरू होना संभव नहीं है। मंलवार या बुधवार को मीटिंग प्रस्तावित की जा सकती है। फिलहाल, सबकी नज़र कोर्ट से आने वाले फैसले पर टिकी हुई है। इंटक विवाद का केस कोलकाता में चल रहा है। कोर्ट ने एक पक्ष के समर्थन में कोल इंडिया को ऑर्डर दिया था कि मीटिंग में इन्हें भी रखिए। दूसरा गुट इसके खिलाफ कोर्ट पहुंचा। हमें मान्यता दी जाए। तमाम विवादों पर कोककाता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई 11.30 बजे से कोलकाता हाईकोर्ट में होनी थी। पिछली बार कोल इंडिया के कर्मचारियों को 93 हजार 750 रुपए बोनस मिला था। इस बार यह राशि 1 लाख पार कराने पर फोकस किया जा रहा है। मीटिंग में शामिल होने दिल्ली पहुंचे यूनियन नेताओं ने अलग से एक मीटिंग करके रोडमैप तैयार कर लिया है। यूनिटी के साथ मीटिंग में कर्मचारियों के हित में बात रखने पर सहमति बनी है।

जेबीसीसीआई-XI की ये है मानकीकरण समिति की छठी बैठक

जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की छठी बैठक 22 सितंबर, 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए "प्रदर्शन-आधारित पुरस्कार (पीएलआर)" पर विचार-विमर्श के लिए निर्धारित की गई है।

जानिए मीटिंग में किस यूनियन से कौन पहुंचा

शिव कांत पांडे, एचएमएस शिव कुमार यादव, एचएमएस सुधीर एच. घुर्डे, बीएमएस सुजीत सिंह, बीएमएस रामेंद्र कुमार, एटक डीडी रामानंदन, सीटू टीएस. पवन कुमार, बीएमएस-वैकल्पिक सदस्य रियाज़ अहमद, एचएमएस-वैकल्पिक सदस्य हरिद्वार सिंह, एटक-वैकल्पिक सदस्य आरपी सिंह, सीटू- वैकल्पिक सदस्य

कोल इंडिया प्रबंधन से ये पहुंचे

उदय ए काओले, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एमसीएल विनय रंजन, निदेशक (मानव संसाधन), सीआईएल केशव राव, निदेशक (मानव संसाधन), एमसीएल हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल शंकर नागाचारी, निदेशक (टी/सीआरडी), सीएमपीडीआईएल मनीष कुमार, निदेशक (मानव संसाधन), एनसीएल मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (एचआर), बीसीसीएल बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (एचआर), ईसीएल हेमन्त शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), डब्ल्यूसीएल गौतम पोटरू, आईएएस, निदेशक (पीए&डब्ल्यू), एससीसीएल