सेक्टर 4 की ढही 2 पानी टंकियों के स्थान पर बन रही नई टंकी, रातभर में जोड़ा मेन पाइपलाइन का कनेक्शन, जल्द मिलेगी खुशखबरी

बीएसपी ने मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से इंटर कनेक्शन में सफलता हासिल की। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 4 की ध्वस्त 2 पानी टंकियों के स्थान पर नई टंकी का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। एनबीसीसी के माध्यम से बीएसपी टंकियों का निर्माण करा रहा है। एक टंकी बनकर लगभग तैयार है। दूसरे का काम जारी है। इससे पहले ही बीएसपी ने मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से इंटर कनेक्शन का काम पूरा कर लिया है। रातभर कार्मिक काम करते नजर आए। यह बड़ी कामयाबी मिली है। एक नए ओवरहेड टैंक के लिए मुख्य राइजिंग पाइपलाइन से इंटर कनेक्शन का

  • बीएसपी ने मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से इंटर कनेक्शन में सफलता हासिल की।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 4 की ध्वस्त 2 पानी टंकियों के स्थान पर नई टंकी का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। एनबीसीसी के माध्यम से बीएसपी टंकियों का निर्माण करा रहा है। एक टंकी बनकर लगभग तैयार है। दूसरे का काम जारी है। इससे पहले ही बीएसपी ने मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से इंटर कनेक्शन का काम पूरा कर लिया है। रातभर कार्मिक काम करते नजर आए। यह बड़ी कामयाबी मिली है। एक नए ओवरहेड टैंक के लिए मुख्य राइजिंग पाइपलाइन से इंटर कनेक्शन का काम किया गया। इसके लिये सेक्टर 4 और सेक्टर 2 जाने वाली मेन सप्लाई लाइन को दिनांक 17 फरवरी को शटडाउन लेकर बंद किया गया था। इसके बाद सुबह 10:00 बजे से कार्य आरंभ किया गया था जो अगले दिन सुबह 5बजे तक पूरा किया गया। इसी बीच मरोदा सेक्टर में हुए वाटर मैनेजमैंट विभाग की प्लांट जाने वाली मुख्य सप्लाई लाइन में आए ब्रेकडाउन के बावजूद सेक्टर 4 का इंटर कनेक्शन का कार्य अप्रभावित रहा। इस कार्य के पूरा होने के बाद सेक्टर 2 और सेक्टर 4 की पानी सप्लाई लाइन को पुनः चालू कर दिया गया एवं दोनों सेक्टरों में जलापूर्ति सामान्य रूप से अगले दिन बहाल हो गई।