BSL टाउनशिप में बड़ा हादसा टला, बिजली के तार की चपेट में आने से गाय की मौत, कर्मी बाल-बाल बचा

इलाके में बिजली के तारों और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की टाउनशिप में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-2ए स्थित क्वार्टर संख्या 3242 के पास काली मंदिर के समीप बिजली का तार गिरने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बीएसएल कर्मी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिजली का तार जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक

  • इलाके में बिजली के तारों और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की टाउनशिप में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-2ए स्थित क्वार्टर संख्या 3242 के पास काली मंदिर के समीप बिजली का तार गिरने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बीएसएल कर्मी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिजली का तार जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक गाय करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास से गुजर रहा बीएसएल कर्मी समय रहते संभल गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस घटना के लिए बीएसएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि इलाके में बिजली के तारों और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। टना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत कराने और पूरे क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके। फिलहाल घटना को लेकर बीएसएल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।