भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में गैस पाइप उठाते समय क्रेन पलटी, सब सुरक्षित
Bhilai Stee Plant में घटना की खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोई जानमाल की हानि नहीं होने से सबने राहत की सांस ली। कामकाज दोबारा से शुरू हो गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा टल गया। कार्मिक चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कोक ओवन बैटरी 4 में गैस पाइपलाइन को उठाते समय क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। भार आगे की तरफ अधिक होने पर क्रेन के पीछे का पहिया समेत पूरा हिस्सा उठ गया। ऑपरेटर भी अंदर ही फंसा रहा। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। वह भी पूरी तरह से सुरक्षित है।
तत्काल रास्ते को ब्लॉक किया गया,ताकि अप्रिय घटना न हो सके। इसके बाद दूसरी क्रेन की मदद से इसे सही किया जा रहा है। गनीमत यह था कि कार्य के दौरान कोई कार्मिक चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा नुकसान होना तय था।
कोक ओवन बैटरी 4 को चालू करने की तैयारी है। इसका कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गैस पाइपलाइन को बैटरी के ऊपर चढ़ा रहे थे। क्रेन से पाइप को उठाते समय ही अनियंत्रित होने से क्रेन पलट गई। हाइड्रोलिक सिस्टम से संचालित क्रेन का अगला हिस्सा जमीन में धंस गया था। घटना की खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोई जानमाल की हानि नहीं होने से सबने राहत की सांस ली।