Cricket Tournament: बोकारो-आरएसपी सेमी फाइनल में हारे, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर और भिलाई स्टील प्लांट में फाइनल
इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने 6 रनों से बोकारो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के तत्वावधान में आयोजित सेल क्रिकेट चैंपियनशिप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-1 में अत्यंत उत्साह और रोचकता के साथ संपन्न हुए। भारी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दोनों सेमीफाइनल जीतने के बाद फाइनल मुकाबला शनिवार को बर्नपुर स्टील प्लांट बनाम भिलाई स्टील प्लांट के बीच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल इस्को स्टील प्लांट बर्नप
- इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने 6 रनों से बोकारो को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के तत्वावधान में आयोजित सेल क्रिकेट चैंपियनशिप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-1 में अत्यंत उत्साह और रोचकता के साथ संपन्न हुए। भारी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दोनों सेमीफाइनल जीतने के बाद फाइनल मुकाबला शनिवार को बर्नपुर स्टील प्लांट बनाम भिलाई स्टील प्लांट के बीच खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने 6 रनों से बोकारो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बर्नपुर की बल्लेबाजी की बात करें तो 20 ओवरों में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। दीपक ने नाबाद 32 रन बनाए। मनोज कांत ने 28 रन, अभिषेक ने 26 रन बनाए। बोकारो के गेंदबाज गणेश पासवान ने 3 विकेट, चंद्रभान झा ने 2 विकेट लिए।
बोकारो स्टील प्लांट की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बोकारो की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी और मैच 6 रनों से हार गई। मार्शल ने 39 रन, कुंदन ने 31 रन, मयूर ने 24 रन बनाए। बर्नपुर की ओर से राजेश पटेल ने 3 विकेट, अमरजीत ने 3 विकेट लिए।
दूसरा सेमीफाइनल: बीएसपी ने आरएसपी को 49 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
बीएसपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए। कपिल नायडू ने नाबाद 48 रन, सुवेंदु 28 रन, मधु इक्का नाबाद 27 रन (सिर्फ 8 गेंदों में, 3 चौके और 2 छक्के) बनाए।
आरएसपी के सुवर्णा सिंह ने 3 विकेट, ज्योतिरामय ने 3 विकेट लिए। वहीं, आरएसपी की टीम बीएसपी की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 102 रन पर सिमट गई। सुवर्ण सिंह ने 37 रन, हमिद ने 17 रन बनाए। बीएसपी से वेंकटेश ने 4 विकेट, कप्तान अनिल सिंह ने 3 विकेट, सुरेश सोनपिपर ने 2 विकेट और आनंद माधव ने 1 विकेट लिए।
वरिष्ठ अधिकारियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति
आज के मुकाबलों के दौरान क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधा विभाग के निम्न वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। राजेंद्र प्रसाद (उप महाप्रबंधक एवं अर्जुन अवार्डी), अभिजीत भौमिक, वी. मोहन दास, बी.डी. करूपति, प्रभंजय चतुर्वेदी, सरजीत चक्रवर्ती, पी.टी. उल्लास, दुष्यंत हरमुख, प्रवीण उपाध्याय, महाराणा, सागर, हरिशंकर यादव, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
क्रिकेट टूर्नामेंट के अंपायर संतोष प्रसाद, सोनी राणा प्रताप सिंह, सुनील कुमार डर्से रहे। संजय पूंधीर, गंभीर जाट, राधेश्याम, अरविंद सिंह, राजेश जाट, अमन सिंह, जयप्रकाश आर्य, जे. महबूब जान मौजूद रहे।