DA News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1.9% की वृद्धि, BAKS ने कहा-बदल दीजिए फॉर्मूला

बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान जनवरी पेमेंट फरवरी माह (01 फरवरी) को किया जाएगा। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। सेल कर्मियों एवं अधिकारियों का फायदा होगा। 2017 में वेज रीविजन का असर भी दिखेगा। ओएनजीसी, भेल, एनटीपीसी, गेल, इंडियन ऑयल समेत सभी पीएसयू के कार्मिकों के महंगाई भत्ता में जनवरी से मार्च 2025 तिमाही में 1.9% की वृद्धि की गई है। बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान जनवरी पेमेंट फरवरी माह (01 फरवरी) को किया जाएगा। कुल महंगाई भत्त

बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान जनवरी पेमेंट फरवरी माह (01 फरवरी) को किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। सेल कर्मियों एवं अधिकारियों का फायदा होगा। 2017 में वेज रीविजन का असर भी दिखेगा। ओएनजीसी, भेल, एनटीपीसी, गेल, इंडियन ऑयल समेत सभी पीएसयू के कार्मिकों के महंगाई भत्ता में जनवरी से मार्च 2025 तिमाही में 1.9% की वृद्धि की गई है। बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान जनवरी पेमेंट फरवरी माह (01 फरवरी) को किया जाएगा। कुल महंगाई भत्ता (जनवरी 2025 से मार्च 2025 तिमाही में) - 49.6% पिछला महंगाई भत्ता (अक्टूबर से दिसम्बर 24) 47.7% महंगाई भत्ता में वृद्धि = 1.9 % लेबर ब्यूरो द्वारा जारी AICPIN का आँकड़ा (सितम्बर 2024)- 143.3 =413 अक्टूबर 2024) - 144.5 =416 नवम्बर 2024 - 144.5 महँगाई भत्ते में वृद्धि-1.9 % महंगाई भत्ता प्रभावी होने की तिथि 1 जनवरी 2025

बदल दीजिए महंगाई भत्ते का फॉर्मूला, क्योंकि

केंद्र सरकार (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) को महंगाई भत्ते निर्धारण का वर्षों पुराना फॉर्मूला बदलना चाहिए। उस समय केवल भोजन, वस्त्र, आवास, जूता, बीडी, सिगरेट आवश्यकताओं के आधार पर फॉर्मूला बनाया गया था। अभी निजी विद्यालय, निजी अस्पताल, निजी परिवहन, हवाई यात्रा, मनोरंजन, मोबाइल लैपटॉप, अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आदि में बहुत खर्च हो रहा है। इनकी बढ़ती हुई महंगाई तथा वर्तमान महंगाई भत्ता फॉर्मूला में जमीन आसमान का अंतर है। आशुतोष आनंद-उप महासचिव बीएकेएस बोकारो