दुर्गापुर स्टील प्लांट में यूनियन चुनाव की मांग, इंटक ने डिप्टी लेबर कमिश्नर से लगाई गुहार
HSWU/INTUC यूनियन की तरफ से डिप्टी लेबर कमिश्नर को एक मेमोरेंडम दिया गया और अधिकारियों से रिक्वेस्ट की गई कि यूनियन मान्यता चुनाव करवाए जाएं।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट में यूनियन चुनाव की आवाज उठ गई है। साल 2015 में पिछला चुनाव हुआ था। कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया था। इसके बाद से मतदान थमा हुआ है। इंटक यूनियन के ज्वाइंट सेक्रेटरी रजत दीक्षित ने डिप्टी लेबर कमिश्नर को पत्र लिखकर जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर दी है।
रजत दीक्षित का कहना है कि 2004, 2011 और 2015 में चुनाव हुआ था। पिछली बार सीटू ने मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल किया था। कर्मचारी जानते हैं कि दुर्गापुर स्टील प्लांट में पिछला यूनियन मान्यता चुनाव 2015 में हुआ था और उसमें उस समय की यूनियन ने वर्कर्स को डरा-धमकाकर ज़बरदस्ती चुनाव करवाए थे और चुनाव में पहले नंबर पर न होने के बावजूद,वे सरकारी पार्टी के लेबल की वजह से पिछले 11 सालों से फैक्ट्री में गैर-कानूनी तरीके से सारी सुविधाएं ले रहे हैं।
इसके बाद के सालों में,मान्यता चुनाव न होने और लगातार 11 सालों तक ऐसी गैर-कानूनी सुविधाओं का मज़ा लेने के विरोध में HSWU/INTUC यूनियन ने संबंधित अधिकारियों से बार-बार निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की मांग की,लेकिन अधिकारियों ने हर बार इसे मना कर दिया।
इसीलिए,पिछली ऑफिस बेयरर मीटिंग के फैसले के मुताबिक, उसी मांग के आधार पर,यानी स्वतंत्र और निष्पक्ष यूनियन मान्यता चुनाव करवाने की मांग की गई है। HSWU/INTUC यूनियन की तरफ से डिप्टी लेबर कमिश्नर को एक मेमोरेंडम दिया गया और अधिकारियों से रिक्वेस्ट की गई कि यूनियन मान्यता चुनाव करवाए जाएं।