Bhilai में देवेंद्र के व्यवहार का बढ़ता कद, युवाओं में पकड़ जबर्दस्त
विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा में हजारों मतदाताओं ने दिया जीत का आशीर्वाद। हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3, सेक्टर 6 में निकाली विश्वास यात्रा सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक आम सभा भी ले रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें : चुनावी त्योहार में मना रक्षाबंधन, विधायक देवेंद्र यादव को बहनों ने बांधा विश्वास का बंधन हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3 सेक्टर 6 में विश्वास यात्रा न
- विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा में हजारों मतदाताओं ने दिया जीत का आशीर्वाद।
- हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3, सेक्टर 6 में निकाली विश्वास यात्रा
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक आम सभा भी ले रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : चुनावी त्योहार में मना रक्षाबंधन, विधायक देवेंद्र यादव को बहनों ने बांधा विश्वास का बंधन
हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3 सेक्टर 6 में विश्वास यात्रा निकाली। इसके अलावा काली मंदिर के पास वार्ड 49 खुर्सीपार, वार्ड 38 शास्त्री मार्केट, वार्ड 51 राजेंद्र प्रसाद नगर, वार्ड 43 बापू नगर में आम सभा ली। जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जीत का अशीर्वाद दिए। जनता ने श्री यादव पर पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया।
ये खबर भी पढ़ें : विधायक देवेंद्र यादव के आंखों से टपका आंसू, भिलाई में लहलहाई Sympathy की फसल
सिर्फ यही नहीं हुडको के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत किया। पुष्प भेंट किए और कई जगह पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान विधायक डोर टू डोर जनसंपर्क किए। लोगों से मिले, सभी परिवार का हालचाल पूछा। बड़े बजुर्गों को हाथ जोड़कर प्रमाण किए। युवाओं से हाथ मिलाए और गले मिलकर अभिवादन किए।
ये खबर भी पढ़ें : विधायक देवेंद्र यादव को माताओं ने लगाए विजय तिलक, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र और दिया आशीर्वाद
हजारों की संख्या में युवाओं की टीम भी विश्वास यात्रा में पूरे विश्वास के साथ घूम रही है। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने विधायक को जीत का आशीर्वाद दिए।
ये खबर भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव में Bhilai Steel Plant की नई प्रमोशन पॉलिसी का छाया मुद्दा, कर्मियों में निराशा, वोट की आशा
इसके बाद जब आम सभा हुई। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। हमेशा से भिलाई की जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे मिलते रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह प्रेम और विश्वास बना रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें : CG Elections 2023: Bhilai की गलियों को नाप रहे पांडेयजी, माहौल देख बोले-भाजपा आवत हे
आप लोगों ने मुझे सेवा का मौका दिया। हमने और हमारी कांग्रेस की सरकार ने माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चहुमुखी विकास हुआ है। हमारी सरकारी ने हर परिवार का राशन र्ड बनाया। हर जरूरमत को पट्टा योजना का लाभ दिए।
ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा ने किया कॉपी, संकल्प पत्र में किया पेस्ट, विधायक देवेंद्र ने ये भी कहा…
पूरे प्रदेश में बिजली बिल आफ की योजना लागू किए। खेल को बढ़ावा देने और खुर्सीपार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल सुविधा देने राजीवगांधी स्टेडियम, नेशनल स्तर का इंडोर स्टेडियम बनवाए।
ये खबर भी पढ़ें : CII Manufacturing Quiz: सेल BSP के मैनेजर ऐमन अली और Bokaro Steel Plant के राहुल रंजन की टीम ने जीता फर्स्ट अवॉर्ड
हुडकों में भी बड़ा खेल मैदान बनवाएं है। सिर्फ यही नहीं हर वार्ड में बैंडमिटन कोर्ट बनाया गया। गरीब परिवार जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे थे, उनके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए। ऐसे कई विकास कार्य भिलाई में हुए।
ये खबर भी पढ़ें : CII Manufacturing Quiz: सेल BSP के मैनेजर ऐमन अली और Bokaro Steel Plant के राहुल रंजन की टीम ने जीता फर्स्ट अवॉर्ड