धनतेरस से पहले BSP मैकेनिकल आर्गेनाइजेशन के 466 कर्मचारियों को गिफ्ट मिलना शुरू

भिलाई इस्पात संयंत्र के मैकेनिक ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों को नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत एक समारोह में सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) बिजय कुमार बेहरा ने उपहार देने की शुरुआत की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मैकेनिक ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों को नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत एक समारोह में सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) बिजय कुमार बेहरा द्वारा बिल्डिंग नंबर 2 के एम एंड यू सभागार में गिफ्ट वितरित किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कर्मचारी एवं अधिकारियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के लिए इस वर्ष मार्च महीने में नान फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम शुरू किया गया। इस स्कीम के तहत मिली राशि का गिफ्ट खरीदने के लिए मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिक) ने जी एम इंचार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में एक कमेटी गठित किया, जिसने निर्णय लिया कि सेलम स्टील प्लांट से गिफ्ट खरीदा जाएगा।   

गिफ्ट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम इंचार्ज एम एंड यू बी के बेहरा ने कर्मचारियो एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन की पूरी मंशा रहती है कि वह अपने कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखें। इसी कड़ी में यह स्कीम शुरू की गई थी। निश्चित ही इसका सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। हमारा प्रयास रहेगा की कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखने के लिए आगे भी आगे भी कई कदम उठाएंगे।  

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में सेल का अर्धवार्षिक टैक्स पूर्व लाभ 4516 करोड़ रुपया है, जो कि एक सुखद संकेत है। इसी तरह यदि हम पूरे मनोबल के साथ काम करते रहेंगे तो निश्चित ही सेल चेयरमैन अशोक कुमार पंडा द्वारा दिए गए 10000 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अवार्ड पाने वाले सभी कर्मचारियों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महाप्रबंधक प्रभारी (मैकेनिकल) बीडी बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि मैकेनिकल आर्गेनाइजेशन के सभी विभाग बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस तरह की स्कीम से निश्चित ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। 

इस अवसर पर गिफ्ट परचेज कमेटी के चेयरमैन जीएम इंचार्ज सुनील कुमार ने कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस स्कीम से सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। 

इस अवसर पर उपस्थित भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने सीजीएम इंचार्ज एम एंड यू यू बीके बेहरा से सभी कर्मचारियों के लिए इस वित्त वर्ष में भी नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम शुरू करने की मांग की। बीके बेहरा जी ने कहा कि इसके लिए वह शीर्ष प्रबंधन से जरूर चर्चा करेंगे। 

कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक के नीलाधर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज सिर्फ 20 कर्मचारियों को गिफ्ट वितरित किया जा रहा है। कुल 466 कर्मचारियों में से बाकी सभी कर्मचारियों को धनतेरस के दिन उनके संबंधित विभाग के माध्यम से गिफ्ट वितरित किया जाएगा।

उपरोक्त गिफ्ट वितरण के अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी राकेश पांडे, महा प्रबंधक (सी.ई.डी.), जॉन वर्गीस, महा प्रबंधक (सी.एम. एम.) मंदीप सिंह भोगल, महा प्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं), प्रदीप्ता भौमिक, महा प्रबंधक (प्लांट गैरेज), एस. श्रीवास्तव, महा प्रबंधक (पी.ई.एम.), मुकेश कुलमी, उप महा प्रबंधक (ई.डी.डी.), मनोज कुमार शर्मा, उप महा प्रबंधक (सी.एम. एम.) के अलावा शरद अग्रवाल, उप प्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) एवं आमंत्रित कर्मचारीगण मौजूद थे।