SAIL SC-ST अधिकारियों के प्रमोशन में भेदभाव, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत
युवाओं, कर्मचारियों अधिकारियों को उत्साहित करने डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर पुरस्कार योजना शुरू करने, सेवानिवृत्त एससी-एसटी कर्मचारियों को लीज,लाइसेंस शुल्क में 50% की छूट प्रदान करने की मांग।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल एससी/एसटी इम्पलाइज फेडरेशन नई दिल्ली केंद्रीय कमेटी की बैठक अध्यक्ष गोरंगा मंडल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना एवं सदस्य वेडुपल्ली रामचंद्रन, लवकुश कुमार, पार्थ विश्वास, सचिव विवेक देवांगन, उप सचिव अनूप कुमार के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय में संपन्न हुई।
भिलाई स्टील प्लांट का प्रतिनिधित्व बीएसपी, एससीएसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद एवं कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम कुमार मंडावी ने किया। बैठक में एससी एसटी वर्ग के अधिकारियों को निम्नतर ग्रेडिंग दिए जाने के कारण पदोन्नति के अवसरों से वंचित होने का गंभीर मुद्दा उठाया गया। साथ ही सेल की सभी यूनिट में सीएसआर से सम्बन्धित गतिविधियों के क्रियान्वयन में एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन को सहभागी बनाने, सेल की सभी यूनिट में प्रतिभाशाली युवाओं, कर्मचारियों अधिकारियों को उत्साहित करने के उद्देश्य से डॉ बीआर अंबेडकर के नाम पर पुरस्कार योजना शुरू करने, सेवानिवृत्त एससी-एसटी कर्मचारियों को लीज एवं लाइसेंस शुल्क में 50% की छूट प्रदान करने, आरक्षण संबंधी राष्ट्रपति के निर्देशों पर नियमित कार्यशाला आयोजित करने एवं सेल की सभी यूनिटों में बाबा साहब अंबेडकर म्यूजियम और लाइब्रेरी निर्माण करने पर चर्चा किया गया।
फेडरेशन के साथ आयोग की बैठक के बाद सेल के उच्च प्रबंधन के साथ बैठक हुई, जिसमें सेल चेयरमैन, डायरेक्टर पर्सनल सहित बीएसपी के ED (HR), सीजीएम, सभी यूनिट के संपर्क अधिकारी शामिल थे।
इस रिव्यू मीटिंग मे फेडरेशन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया और उसे पूरा करने का निर्देश आयोग द्वारा दिया गया। इसके पूर्व बीएसपी के फेडरेशन भवन को लेकर डायरेक्टर पर्सनल से चर्चा किया गया और उसे खाली कराने की बात हुई।
बैठक में भद्रावती, सेलम स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, चासनाला कोलियरी, राउरकेला स्टील प्लांट, बर्नपुर, एलॉय स्टील प्लांट, कॉरपोरेट ऑफिस, सीएमओ सहित सेल की कुल 16 यूनिट के एसोसिएशन,फेडरेशन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।