दीपावली 2024: दरवाजे पर रंगोली, घर-घर में पूजा और आसमान आतिशबाजी के आगोश में

हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की गई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह दीप टिमटिमा रहे हैं। दरवाजों पर रंगोली आकर्षण का केंद्र है। लक्ष्मीजी की पूजा घर-घर में हो रही है। शहर से गांव तक आतिशबाजी ने पूरे माहौल को अपने आगोश में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा-"देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर

हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह दीप टिमटिमा रहे हैं। दरवाजों पर रंगोली आकर्षण का केंद्र है। लक्ष्मीजी की पूजा घर-घर में हो रही है। शहर से गांव तक आतिशबाजी ने पूरे माहौल को अपने आगोश में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा-"देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।" ये खबर भी पढ़ें: Digital Life Certificate: पेंशन जारी रखने 1 से 30 नवंबर पर जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने भी एक्स पर शुभकामना संदेश दिया। लिखा-समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं इस पर्व की ज्योति आप सभी के जीवन के अंधेरों को मिटाकर खुशियों और समृद्धि से रौशन करे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दीपावली का संदेश दिया। Vishnu Deo Sai ने लिखा-आप सभी प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपक का प्रकाश आप सभी के जीवन में उजाला लाए और हमारा छत्तीसगढ़ विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी और भांचा राम से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम: ESIC की ताज़ा रिपोर्ट, 20.74 लाख नए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन