नगरनार स्टील प्लांट को हल्के में मत लेना, CCQC में जीत आए कई गोल्ड, NSL हेड पीके सिंह बोले…

नगरनार स्टील की 6 में से 5 क्वालिटी टीमों ने CCQC, भिलाई 2026 में गोल्ड जीता। टीम "मंथन" इंटरनेशनल कन्वेंशन के लिए चुनी गई। इसके अलावा NSL की सेफ्टी टीमों ने भी CCQC, भिलाई 2026 में 4 गोल्ड मेडल जीत अपना झंडा लहराया।

सूचनाजी न्यूज, नगरनार। NMDC स्टील लिमिटेड के नगरनार स्टील प्लांट की टीम "मंथन" ने CCQC भिलाई 2026 इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। नगरनार स्टील प्लांट की कोक ओवन बैटरी के अधिकारियों से बनी टीम मंथन को CCQC भिलाई 2026 कन्वेंशन में 'बेस्ट टीम' चुना गया और उसने "गोल्ड अवार्ड" तथा "टॉप नॉलेज टेस्ट स्कोरर अवार्ड" जीता। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम मंथन ने जनवरी 2027 में दुबई में होने वाले ऑफशोर क्वालिटी कन्वेंशन में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

CCQC-2026 में NMDC स्टील की कुल 6 क्वालिटी सर्कल टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से पांच ने गोल्ड और एक टीम ने सिल्वर मेडल जीता। NSL की 5 गोल्ड जीतने वाली टीमें प्रतिष्ठित 40वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC 2026) में मुकाबला करने के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी गई हैं। यह नेशनल इवेंट 26-29 दिसंबर, 2026 को QCFI भुवनेश्वर चैप्टर द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।

NSL की टीमों की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें स्टील इंडस्ट्री के सभी बड़े नामों सहित कई प्रमुख इंडस्ट्रीज़ से कड़ी टक्कर मिली थी। NSL की टीम मंथन ने JSW, टाटा स्टील, SAIL, आर्सेलरमित्तल-निप्पॉन स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, NALCO, BALCO, NTPC और BHEL जैसी भारत की प्रमुख कंपनियों की 220 से ज़्यादा टीमों के साथ मुकाबला करते हुए यह सम्मान हासिल किया।

नगरनार स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड प्रमोद कुमार ने खुशी ज़ाहिर करते हुए टीम के प्रदर्शन का श्रेय 'NSL के मज़बूत क्वालिटी कल्चर और वर्कप्लेस की चुनौतियों की पहचान करने, नए समाधान विकसित करने और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को मज़बूत करने के प्रति कर्मचारियों के समर्पण' को दिया।

दूसरी ओर-NSL की सेफ्टी टीमों ने भी CCQC, भिलाई 2026 में 4 गोल्ड मेडल जीत अपना झंडा लहराया

NSL की क्वालिटी सर्कल की 5 टीमों के CCQC, भिलाई 2026 कन्वेंशन में गोल्ड मेडल जीतने की खबर की ख़ुशी को दोबाला करते हुए खबर आयी है की CCQC, भिलाई में हाल ही में शुरू किए गए सेफ्टी सर्कल सेक्शन में NSL की सभी 4 सेफ्टी सर्कल टीमों ने गोल्ड प्राइज़ जीता है और नेशनल लेवल मीट के लिए क्वालिफ़ाई किया है। इस जीत से NSL के खाते में कुल मिलाकर इस साल की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 9 गोल्ड अवार्ड आये हैं। इससे पहले CCQC 2026 के समापन पर क्वालिटी सेक्शन में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते गए थे। इन चारो टीमों को भी नेशनल प्रतियोगिता में अपनी क़िस्मत आज़माने के अवसर मिलगा। 

नगरनार स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड प्रमोद कुमार ने इस दोहरी खुशी पर ज़ोर देते हुए कहा, "इस प्रतिष्ठित इवेंट में सभी 4 सेफ्टी टीमों का गोल्ड जीतना, सुरक्षित काम के माहौल के प्रति NSL की प्रतिबद्धता को दिखाता है और यह NSL की समर्पित और प्रोफेशनल सेफ्टी टीम का एक बेहतरीन सबूत है।"

गोल्ड मेडल जीतने वाली NSL की सेफ्टी टीमें थीं-रॉ मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाली "कवच", सिंटर प्लांट का प्रतिनिधित्व करने वाली "पहल", पावर ब्लोइंग स्टेशन के अधिकारियों वाली "ऊर्जा" और स्टील मेल्टिंग शॉप के कर्मचारियों वाली "सुरक्षा"।