दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

पूर्व जनरल सेक्रेटरी नंद किशोर बैरागी और अध्यक्ष मृत्युंजय घोष ने पद छोड़ दिया था। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की नई कमेटी गठित कर दी गई है। करीब 15 साल बाद चुनाव कराया गया है। पूर्व अध्यक्ष मृज्युंजय घोष ने चुनाव कराया। लंबे समय से चुनाव नहीं हो

  • पूर्व जनरल सेक्रेटरी नंद किशोर बैरागी और अध्यक्ष मृत्युंजय घोष ने पद छोड़ दिया था।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की नई कमेटी गठित कर दी गई है। करीब 15 साल बाद चुनाव कराया गया है। पूर्व अध्यक्ष मृज्युंजय घोष ने चुनाव कराया। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के चलते विवाद बढ़ता जा रहा था। इसको देखते हुए पूर्व जनरल सेक्रेटरी नंद किशोर बैरागी और अध्यक्ष मृत्युंजय घोष ने पद छोड़ दिया। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। गौरव शर्मा और अनिल कुमार का ग्रुप आमने-सामने हुआ। गौरव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को हुए चुनाव में भारी उलटफेर हो गया। जनरल सेक्रेटरी पद पर अनिल कुमार चुनाव जीत गए। उन्होंने गौरव को 60 वोटों से हराया। 140 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। अनिल को 93 और गौरव को 33 वोट मिले। इस तरह 60 वोटों से बड़ी जीत हासिल की। ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी इसी तरह दीपक पाठक अध्यक्ष, बिट्टू कुमार कोषाध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष के रूप में सुभाशीष परिका, सैकत सरकार, सूर्यकांत करई, मोहम्मद इश्तियाक उपाध्यक्ष बन गए हैं। Assistant General secretary का चुनाव मनीष शर्मा जीत गए हैं। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान DSP/DEA की नई कमेटी में सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में रवि कुमार के अलावा अन्य पदों पर विधि कृष्ण शंकर शर्मा, पंकज कुमार, भवानी शंकर मलिक, बिरमणि कुमार, जीतेंद्र नाथ सहाना, अक्षय कुमार दलई, अनूप कुमार, रणविजय प्रताप, बिश्व दीप राउत को भी दायित्व मिला है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा