राउरकेला हाफ मैराथन से पहले खुला ‘एकता सेतु’, स्टेडियम पहुंचना आसान, देश भर से आ रहे 5,800 से अधिक धावक

एकता सेतु को RSP की Structural & Fabrication Shop ने Design Department और Civil Engineering (Services) विभाग के सहयोग से सुरक्षित तरीके से स्थापित किया। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। SAIL के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) द्वारा आयोजित होने वाली राउरकेला हाफ मैराथन 2026 से पहले शहर को एक नई सुविधा मिली है। बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम (सेक्टर-5) और इस्पात स्टेडियम (सेक्टर-6) को जोड़ने वाला कनेक्टिंग ब्रिज ‘एकता सेतु’ अब बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन तरुण मिश्रा, ED (HR), RSP ने किया। इस अवसर पर बी.के. जो

  • एकता सेतु को RSP की Structural & Fabrication Shop ने Design Department और Civil Engineering (Services) विभाग के सहयोग से सुरक्षित तरीके से स्थापित किया।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। SAIL के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) द्वारा आयोजित होने वाली राउरकेला हाफ मैराथन 2026 से पहले शहर को एक नई सुविधा मिली है। बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम (सेक्टर-5) और इस्पात स्टेडियम (सेक्टर-6) को जोड़ने वाला कनेक्टिंग ब्रिज ‘एकता सेतु’ अब बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन तरुण मिश्रा, ED (HR), RSP ने किया। इस अवसर पर बी.के. जोजो (CGM, TE & Horticulture), डी.के. पालो (CGM, Mechanical), टी.जी. कानेकर (CGM, TS & CSR) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। ‘एकता सेतु’ की बड़ी बातें नाम: एकता सेतु (Ekata Setu) कनेक्ट करता है: हॉकी स्टेडियम सेक्टर-5 ↔ इस्पात स्टेडियम सेक्टर-6 लंबाई: 34 मीटर मैराथन डेट: 24 जनवरी 2026 भागीदारी: देशभर से 5,800+ धावक अपेक्षित ब्रिज निर्माण: पूरी तरह इन-हाउस संसाधनों से कुल स्ट्रक्चरल फैब्रिकेशन: लगभग 12 टन इन-हाउस निर्माण से RSP की तकनीकी ताकत दिखी एकता सेतु को RSP की Structural & Fabrication Shop ने Design Department और Civil Engineering (Services) विभाग के सहयोग से सुरक्षित तरीके से स्थापित किया। प्रबंधन के मुताबिक, इन-हाउस निर्माण से: नकद खर्च (Cash Outflow) में बड़ी बचत तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन टीमवर्क और विभागीय समन्वय की मिसाल मैराथन के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था मैराथन के दौरान आसान आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर में रूट मैनेजमेंट किया गया है। रूट चार्ट वाले बैनर प्रमुख जगहों पर लगाए गए हैं ताकि नागरिकों को रोड बंद होने और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी मिल सके। रोड क्लोज टाइमिंग 23 जनवरी रात 12:00 बजे से लेकर 24 जनवरी दोपहर 12:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहने वाले प्रमुख रूट Sector-6 BSNL Chowk → Ispat Stadium Ispat Stadium → Sector-4 Madhuban Chowk Madhuban Chowk → Ambagan Chowk Airport → Airport Chowk (Ring Road via Estate Office तक) पैदल क्रॉसिंग की अनुमति 24 जनवरी सुबह 6:00 बजे तक, और उसके बाद मेडिकल इमरजेंसी में पैदल क्रॉसिंग की अनुमति होगी। DPS Chowk Sector-7/17 Chowk Rourkela Club Chowk Sector-5 Maintenance Booth Chowk