निर्वाचित इंटक महासचिव संजय साहू का निशाना अब यूनियन चुनाव, बकाया एरियर पर, पढ़ें क्या-क्या बोले...
स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव बने संजय कुमार साहू। रिजल्ट घोषित होने के बाद पदाधिकारी संजय साहू के घर पहुंचे। जहां संजय साहू की आरती उनकी पत्नी ने उतारी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक का त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-29 के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. जी. संजीव रेड्डी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि महासचिव पद पर संजय कुमार साहू ने पूर्व महासचिव वंश बहादुर सिंह को 13 मतों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। चुनाव में कुल 216 प्रतिनिधियों में से
- स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव बने संजय कुमार साहू।
- रिजल्ट घोषित होने के बाद पदाधिकारी संजय साहू के घर पहुंचे। जहां संजय साहू की आरती उनकी पत्नी ने उतारी।
महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के वेतन समझौते से जुड़े लंबित मुद्दों, 39 माह के एरियर तथा कर्मवीरों के अधिकारों, हितों और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए यूनियन निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
वहीं, बीएसपी मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव के लिए भी इंटक सहमति पत्र सौंपेगे। पूर्व कमेटी की ओर से सहमति नहीं दी गई थी। संजय साहू ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत के दौरान कहा-यूनियन चुनाव कर्मचारियों का अधिकार है। इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है।
पूर्व की कमेटी के फैसलों और विवाद पर चर्चा मैं नहीं करने वाला। जो चुनाव जीत गए और जो हार गए हैं। सबको एक साथ लेकर चलना मेरी जिम्मेदारी है। चुनाव खत्म हो चुका है। इसलिए संगठन हित में अब सबको एकजुट होकर काम करना है, ताकि इंटक की पहचान को बरकार रखा जाए।
जानिए विजयी पदाधिकारियों के नाम
अतिरिक्त महासचिव: शिव शंकर सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष (2): पूरन वर्मा, जी. आर. सुमन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (4): अजय कुमार मार्टिन, गिरीराज देशमुख, सच्चिदानंद पाण्डेय, तुरिंदर सिंह
उपाध्यक्ष: सुरेश श्यामकुंवर, कौशलेन्द्र सिंह, अर्जुन कुमार, विश्वनाथ सिंह साहू, रमाशंकर सिंह, जे. के. सूर्यवंशी, रामजीत सिन्हा, मानिक राम जनेन्द्र
कोषाध्यक्ष: विजय विश्वकर्मा
सहायक कोषाध्यक्ष: जयराम ध्रुव
उप महासचिव (8): रेशम लाल राठौर, के. रमन मूर्ति, ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्याम बहादुर सिंह, सी. पी. वर्मा, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, राज कुमार
वरिष्ठ सचिव (6): डी. पी. खरे, राम मूर्ति, मलय कुमार बनर्जी, गणेश कुमार सोनी, रवि शंकर, गोविन्द राम राठौर
सचिव (28): अजीत मोहन सोनी, अशोक कुमार चन्द्राकर, अनिल कुमार पारखे, अजय कुमार साहू, ए. डी. राव, भावेश कुमार बारीक, भवानी लाल देवांगन, बेलदास तांडी, जे. बेन्जामिन, के. डी. कुरैशी, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, ललित कुमार साव, मनोज कुमार कुलदीप, महेश कुमार साहू, नरेश कुमार वर्मा, नरेन्द्र सिंह भागर, प्रेमनाथ, राजकुमार, राजेश सिसोदिया, रॉबिन्सन, एस. पी. सिंह, श्रवण पाण्डेय, एस. जी. चौहान, सुनील सहारिया, संतोष कुमार ठाकुर, सरोज राठौर, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, विसेंट परेरा