सोलर पैनल से बिजली बिल घटा, 4000 के बजाय अब 2 हजार बिल, सरकार से इतनी सब्सिडी भी

सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी, आधा हुआ बिजली बिल। भिलाई के वर्मा जी की मिसाल बनी प्रेरणा। योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भिलाई निवासी डीके वर्मा ने अपने घर में सोलर पैनल लगाकर न सिर्फ बिजली बिल में भारी कमी लाई, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। ये खबर भी पढ़ें : सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल , ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस वर्मा जी के अनुसार, पहले उनके घर का प्रतिमाह बि

  • सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी, आधा हुआ बिजली बिल। भिलाई के वर्मा जी की मिसाल बनी प्रेरणा।
  • योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भिलाई निवासी डीके वर्मा ने अपने घर में सोलर पैनल लगाकर न सिर्फ बिजली बिल में भारी कमी लाई, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस वर्मा जी के अनुसार, पहले उनके घर का प्रतिमाह बिजली बिल 4,000 रुपये तक आता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद यह घटकर 2,000 रुपये से भी कम रह गया है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के कारण अब बिजली गुल होने की स्थिति में भी घर के सभी काम सुचारु रूप से चलते हैं। यह उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हुआ है और ऊर्जा संरक्षण में भी योगदान दे रहा है। ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

सरकार से मिल रही है सब्सिडी, आमजन उठा सकते हैं लाभ

विद्युत् विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बताया कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने आने वाले बिजली बिल को आधा कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

जानिए कितनी मिल रही सब्सिडी

1 किलोवाट सौर संयंत्र पर केंद्र से 30,000 रूपए और राज्य से 15,000 रूपए की सब्सिडी। 2 किलोवाट पर केंद्र से 60,000 रूपए और राज्य से 30,000 रूपए। 3 किलोवाट संयंत्र पर केंद्र से 78,000 रूपए और राज्य से 30,000 रूपए तक की सहायता दी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

आमजन इस योजना का लाभ लें

यह योजना शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो न सिर्फ बिजली की बचत सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है। आमजन इस योजना का लाभ लें और अपने घरों में सौर संयंत्र लगवाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

कैसे करें आवेदन?

योजना के लिए https://pmsuryaghar.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें। अपने बिजली उपभोक्ता क्रमांक और आधार विवरण से लॉग इन करें। अनुमोदन के बाद स्थानीय एजेंसी सोलर पैनल की स्थापना करेगी। स्थापना के बाद बिल अपलोड करें और सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में जमा होगी। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान