रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी
भारतीय रेल के किसी भी विभाग या संसाधन का निजीकरण नहीं होने देंगे। हम संगठित संघर्ष और कर्मचारी एकता के बल पर रेलवे को जनता की सम्पत्ति बनाए रखेंगे। सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। इंडियन रेलवे एम्प्लॉयी फेडरेशन (IREF) ने कपूरथला में अपना 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया। आयोजन में IREF के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का आश्वासन दिया। यह अधिवेशन IREF एवं AICCTU के तत्वावधान में 16 मार्च को रेशमग्राम, रेल कोच फैक्ट्री परिसर कपूरथला में का
-
भारतीय रेल के किसी भी विभाग या संसाधन का निजीकरण नहीं होने देंगे।
-
हम संगठित संघर्ष और कर्मचारी एकता के बल पर रेलवे को जनता की सम्पत्ति बनाए रखेंगे।
अखिलेश पाण्डेय का संकल्प:
"भारतीय रेल के किसी भी विभाग या संसाधन का निजीकरण नहीं होने देंगे। हम संगठित संघर्ष और कर्मचारी एकता के बल पर रेलवे को जनता की सम्पत्ति बनाए रखेंगे।"
इंडियन रेलवे एम्प्लॉयी फेडरेशन (IREF) के 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन (कपूरथला) में केंद्रीय कोषाध्यक्ष/ एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने श्रमिक विरोधी नीतियों और चार लेबर कोड के खिलाफ एक प्रखर आवाज बुलंद की।
केंद्रीय कोषाध्यक्ष की हुंकार:
"नए श्रम संहिताएं (लेबर कोड) मज़दूरों के हक़ पर हमला हैं। इन्हें हर हाल में वापस लिया जाए। हम हर प्लेटफॉर्म पर इनका विरोध करेंगे। संसद से सड़क तक संघर्ष होगा!"
उद्देश्य और मांगें:
1. रेल निजीकरण पर पूर्ण विराम। 2. संविदा प्रथा समाप्त हो। 3. पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल हो। 4. स्थायी पदों पर नियमित भर्ती शुरू हो।