कर्मचारी को CPF फंड का 75% NRL लोन मिलेगा, नोटिफिकेशन का इंतजार, BSP में शुरू होगी CPF टॉप-अप लोन स्कीम

ईपीएफओ द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद बीएसपी नए सिरे से सीपीएफ (एनआरएल) के लिए मॉड्यूल तैयार करेगा। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के नाम का ज्ञापन महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा-सीपीएफ,वेजेस) आरके भट्टाचारजी को सौंप कर जल्द पूर्व की भांति सीपीएफ टेंपरेरी लोन पर टॉप-अप स्कीम शुरू करने की मांग की। प्रबंधन ने कहा कि ईपीएफओ द्वारा सीपीएफ लोन पर जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह

  • ईपीएफओ द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद बीएसपी नए सिरे से सीपीएफ (एनआरएल) के लिए मॉड्यूल तैयार करेगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के नाम का ज्ञापन महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा-सीपीएफ,वेजेस) आरके भट्टाचारजी को सौंप कर जल्द पूर्व की भांति सीपीएफ टेंपरेरी लोन पर टॉप-अप स्कीम शुरू करने की मांग की। प्रबंधन ने कहा कि ईपीएफओ द्वारा सीपीएफ लोन पर जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के नाम का ज्ञापन महाप्रबंधक आरके भट्टाचारजी को सौंपा। यूनियन ने यह मांग करते हुए कहा कि पूर्व में जैसा सीपीएफ टेंपरेरी लोन पर टॉप-अप स्कीम चल रही थी, उसी तरह अभी जो ब्याज रहित टेंपरेरी लोन की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ भी टॉप-अप स्कीम शुरू किया जाए। ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल इंचार्ज ने स्वीकारा-निजीकरण के प्रपोजल पर चर्चा हुई है, भिलाई कर्मचारी यूनियन ये बोलकर आया… महाप्रबंधक आरके भट्टाचारजी ने कहा कि आपकी मांगों को वे शीघ्र कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के समक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय श्रम मंत्री की अध्यक्षता में ईपीएफओ की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के मीटिंग हुई है,जिसमें कर्मचारी को उसके सीपीएफ फंड का 75% एनआरएल लोन दिए जाने का निर्णय हुआ है। अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर ईपीएफओ द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद हमें नए सिरे से सीपीएफ (एनआरएल) के लिए मॉड्यूल तैयार करना पड़ेगा, उसके बाद ही हम टॉप-अप स्कीम पर कोई निर्णय ले सकेंगे। उन्होंने इंटक प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्त करते हुए कहा कि सीपीएफ टेंपरेरी लोन की जो सुविधा भिलाई स्टील प्लांट में चल रही है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस सुविधा को जारी रख सके। इस दौरान प्रबंधन से महाप्रबंधक (वित्त) जी. राजेश एवं उप प्रबंधक संजोला, यूनियन से महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि, उप महासचिव रमाशंकर सिंह एवं शिव शंकर सिंह उपस्थित थे। ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण…! सपरिवार CITU ने किया घेराव, मेडिकल स्टाफ भी उतरे सड़क पर, SAIL प्रबंधन को धमकी, बड़ा आंदोलन शुरू