EPS 95 का भरा जा रहा फॉर्म, लेकिन किसी को पता नहीं पेंशन का फॉर्मूला और राशि जमा करने की प्रक्रिया, SEFI ने EPFO का खटखटाया दरवाजा
ईपीएफओ आयुक्त से निवेदन किया है कि कार्मिकों के शंकाओं का समाधान करते हुए शीघ्रातिशीघ्र दिशानिर्देश जारी किया जाए सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएफओ (EPFO) ने उच्च पेंशन का फार्मूला तथा राशि जमा करने की प्रक्रिया को लेकर अब तक स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है। वर्तमान और पूर्व कार्मिक परेशान हैं कि आखिर पेंशन को लेकर क्या रणनीति ईपीएफओ अपनाएगा। इसको देखते हुए स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (Steel Executive Federation of India) के चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, तथा सेव
- ईपीएफओ आयुक्त से निवेदन किया है कि कार्मिकों के शंकाओं का समाधान करते हुए शीघ्रातिशीघ्र दिशानिर्देश जारी किया जाए
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएफओ (EPFO) ने उच्च पेंशन का फार्मूला तथा राशि जमा करने की प्रक्रिया को लेकर अब तक स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है। वर्तमान और पूर्व कार्मिक परेशान हैं कि आखिर पेंशन को लेकर क्या रणनीति ईपीएफओ अपनाएगा। इसको देखते हुए स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (Steel Executive Federation of India) के चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दुविधा को देखते हुए ईपीएफओ से उच्च पेंशन का फार्मूला तथा राशि जमा करने की प्रक्रिया हेतु आवश्यक परिपत्र जारी करने की मांग की है।
एनके बंछोर ने ज्वाइंट आप्शन फार्म भरने की तदानुसार तिथि को भी बढ़ाने का आग्रह किया है। इस संदर्भ में श्री बंछोर ने केन्द्रीय पीएफ आयुक्त नीलम शामी राव, ईपीएफओ हेड आफिस, नई दिल्ली को पत्र लिखकर लोगों के आशंकाओं तथा असंमजस स्थिति से अवगत कराया है।
ये खबर भी पढ़ें:EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख
इस संदर्भ में वर्तमान में भी उच्च पेंशन के पात्र कार्मिक इस ज्वाइंट आप्शन फार्म को भरने में असंमजस की स्थिति बनी हुई है। ईपीएफओ द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2023 को जारी परिपत्र क्र.Pension/2022/56259/16541 के बिंदु क्रमांक 6 के उप क्रमांक (vi) के तहत कार्मिकों को उच्च पेंशन के रूप में कितनी राशि प्राप्त होगी तथा उच्च पेंशन हेतु जमा की जाने वाली राशि की प्रक्रिया के लिए अलग से परिपत्र जारी करने का उल्लेख किया गया था। परंतु यह परिपत्र अब तक जारी नहीं किया गया है।
अतः लोगों में इस संदर्भ में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में ईपीएफओ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप ईपीएस-95 पेंशन के तहत उच्च पेंशन प्राप्त करने हेतु उच्च पेंशन की गणना (Calculation) के फार्मूला की विधिवत घोषणा नहीं होने के कारण लोगों में ज्वाइंट आप्शन फार्म भरने हेतु असंमजस की स्थिति बनी हुई है।
सेफी (SEFI) चेयरमैन एनके बंछोर ने अपने पत्र में ईपीएफओ से अनुरोध किया है कि ईपीएस-95 पेंशन के तहत उच्च पेंशन प्राप्त करने हेतु उच्च पेंशन की गणना (Calculation) के फार्मूला की विधिवत घोषणा की जाए जिससे लोगों को ज्वाइंट आप्शन भरने हेतु निर्णय लेने में आसानी हो।
इस पत्र में श्री बंछोर ने उच्च पेंशन का फार्मूला तथा राशि जमा करने की प्रक्रिया हेतु आवश्यक परिपत्र जारी करने का भी अनुरोध करते हुए ज्वाइंट आप्शन फार्म भरने की तदानुसार तिथि को भी बढ़ाने का आग्रह किया है।
उन्होंने ईपीएफओ आयुक्त से निवेदन किया है कि कार्मिकों के शंकाओं का समाधान करते हुए शीघ्रातिशीघ्र दिशानिर्देश जारी किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग उच्च पेंशन का लाभ ले सकें। विदित हो कि सेफी (स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया) को इस्पात मंत्रालय द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त अधिकारियों का संगठन है और सेल, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, मेकॉन, एन.एम.डी.सी. और एन.आई.एस.पी. के लगभग 20000 अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष राष्ट्रीय संगठन है।