EPS 95 Higher Pension फॉर्म भरने में हो गई गलती, अब लाखों का नुकसान तय
बोकारो स्टील प्लांट में 17 साल तक सेवा के बाद भिलाई स्टील प्लांट के एसपी-3 से रिटायर कर्मचारी ने कर दी गलती। अज़मत अली, भिलाई। EPS 95 Higher Pension: ईपीएस 95 उच्च पेंशन मिलने की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है। ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। फॉर्म भरने में लोगों ने ऐसी गलती कर दी है कि पेंशन का अधिकार ही खत्म हो जाएगा। आधी पेंशन ही मिलेगी। ताजा मामला यह है कि स्टील प्लांट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Plant Authority of India Limited) के पूर्व कर्मचारी की गलती से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा ह
बोकारो स्टील प्लांट में 17 साल तक सेवा के बाद भिलाई स्टील प्लांट के एसपी-3 से रिटायर कर्मचारी ने कर दी गलती। अज़मत अली, भिलाई। EPS 95 Higher Pension: ईपीएस 95 उच्च पेंशन मिलने की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है। ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। फॉर्म भरने में लोगों ने ऐसी गलती कर दी है कि पेंशन का अधिकार ही खत्म हो जाएगा। आधी पेंशन ही मिलेगी। ताजा मामला यह है कि स्टील प्लांट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Plant Authority of India Limited) के पूर्व कर्मचारी की गलती से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। फॉर्म भरने में गलती की और आधी सेवा काल का ही पेंशन पाने का अधिकार हासिल कर पाए। अब गलती को सुधारने के लिए मेल कर रहे हैं। विभागों का चक्कर काट रहे हैं। EPS 95 Higher Pension फॉर्म भरन में क्या गलती हुई -ईपीएफओ (EPFO) द्वारा ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरवाया गया। -भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के एसपी-3 के एक कर्मचारी साल 2021 में रिटायर हुए। -कर्मचारी साल 1994 में सेल बोकारो स्टील प्लांट से सेवा शुरू किया। -साल करीब 14 साल तक सेवा देने के बाद वह भिलाई स्टील प्लांट आ गए। -भिलाई स्टील प्लांट में सेवा करते हुए साल 2021 में रिटायर हो गए। -रिटायरमेंट के बाद ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में शामिल हुए। -बीएसपी कर्मचारी ने फॉर्म भरते समय सिर्फ भिलाई स्टील प्लांट की सेवा का जिक्र किया। बोकारो स्टील प्लांट में करीब 16-17 साल तक की सेवा को छोड़ दिया।