EPS 95 पेंशन, मेडिक्लेम, ग्रेच्युटी: BSP के पूर्व अधिकारियों को देखेंगे कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन के डाक्टर 26 को
BSP के रिटायर्ड अधिकारियों की 67वीं आमसभा 26 नवंबर को बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में। EPS-95 पेंशन और मेडिकल सुविधाओं पर होगीं चर्चा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सेवानिवृत्त अधिकारियों की संस्था बीएसपी एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSP Ex-OA) की 67वीं आमसभा 26 नवंबर गुरुवार को आयोजित की जाएगी। इसमें EPS-95 पेंशन, मेडिकल सुविधाओं, मेडिक्लेम और बढ़ी हुई ग्रेच्युटी से जुड़े मामलों सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
आमसभा का आयोजन सुबह 10:30 बजे सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन (OA बिल्डिंग) में किया जाएगा। बैठक में SEFI के चेयरमैन, NCOA के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं BSP OA के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर नवीनतम और प्रमाणिक जानकारी साझा करेंगे। इसके अलावा TPA, MD India Ltd. की भिलाई इकाई के प्रभारी मोहम्मद हुसैन को भी आमंत्रित किया गया है।
हाईटेक अस्पताल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आमसभा के साथ ही हाईटेक अस्पताल, भिलाई की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।
सेवानिवृत्त अधिकारियों से शामिल होने की अपील
BSP Ex-OA के अध्यक्ष सरोज रंजन दास ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों, बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों और सेल की अन्य इकाइयों से सेवानिवृत्त अधिकारियों को 67वीं आमसभा में शामिल होने की अपील की है। बैठक में पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य लंबित मामलों पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।