Exclusive News: सेल में अब फर्जी मेडिकल अनफिट पड़ेगा भारी, नौकरी से निकालने सीआर की तैयारी
इस संबंध में नीति स्तर पर निर्णय हो चुका है। अब केवल आधिकारिक सर्कुलर जारी होना बाकी है। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारी और अधिकारी अलर्ट हो जाएं। कंपनी में मेडिकल अनफिट को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी है। SAIL कॉर्पोरेट ऑफिस जल्द ही इस संबंध में नया सर्कुलर जारी कर सकता है। प्रबंधन मेडिकल अनफिट व्यवस्था का दुरुपयोग रोकने के मूड में है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल अनफिट घोषित होने के बाद कर्मचारियों को हल्के काम या दूसरे विभाग में समायोजित करने की मौजूदा व्यव
इस संबंध में नीति स्तर पर निर्णय हो चुका है। अब केवल आधिकारिक सर्कुलर जारी होना बाकी है। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारी और अधिकारी अलर्ट हो जाएं। कंपनी में मेडिकल अनफिट को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी है। SAIL कॉर्पोरेट ऑफिस जल्द ही इस संबंध में नया सर्कुलर जारी कर सकता है। प्रबंधन मेडिकल अनफिट व्यवस्था का दुरुपयोग रोकने के मूड में है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल अनफिट घोषित होने के बाद कर्मचारियों को हल्के काम या दूसरे विभाग में समायोजित करने की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कर्मचारी को उसी विभाग में कार्य करना होगा, जहां उसकी मूल नियुक्ति हुई है। दूसरे विभाग में पोस्टिंग या हल्के कार्य की सुविधा सीमित की जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL में लगातार हादसे, BSP बेखबर, पुलपिट में हीट-प्रूफ ग्लास की जगह प्लास्टिक, हत्यारा बनना चाह रहा प्रबंधन…? यदि कर्मचारी अपने मूल कार्य के लिए पूरी तरह सक्षम नहीं है और काम नहीं कर सकता, तो उसे स्वैच्छिक रूप से सेवा छोड़ने का विकल्प दिया जा सकता है। अन्यथा कंपनी CR (Compulsory Retirement) की प्रक्रिया अपना सकती है। SAIL अधिकारियों का कहना है कि कुछ मामलों में मेडिकल अनफिट प्रमाणपत्र का दुरुपयोग होने की शिकायतें सामने आई हैं। ये खबर भी पढ़ें: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती इसी पर रोक लगाने के लिए नई नीति तैयार की जा रही है। हालांकि, वास्तव में गंभीर बीमारी या चिकित्सकीय कारणों से प्रभावित कर्मचारियों को राहत देने की व्यवस्था जारी रहेगी। कार्रवाई का फोकस उन मामलों पर रहेगा, जहां मेडिकल अनफिट का गलत फायदा उठाने की आशंका है। इस संबंध में नीति स्तर पर निर्णय हो चुका है। अब केवल आधिकारिक सर्कुलर जारी होना बाकी है। ये खबर भी पढ़ें: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल