Exclusive News: सेल अधिकारियों को इसी सैलरी के साथ मिलेगी 100% PRP

अधिकारियों को साल 2024-25 के बकाया पीआरपी का भुगतान होगा। अज़मत अली, भिलाई। सेल में परफॉर्मेंस रिलेटेड पे-पीआरपी (Performance Related Pay-PRP) को लेकर बड़ी खबर है। आमतौर पर त्योहार के समय सेल प्रबंधन कर्मचारियों को बोनस और अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान करता है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। सेल कारपोरेट आफिस ने पीआरपी का पैसा देने का फैसला कर लिया है। कुल राशि को एकमुश्त भुगतान करने की तैयारी है। कारपोरेट आफिस के मुताबिक साल 2024-25 का बकाया पीआरपी का भुगतान किया जाएगा। बकायदा सेल के प्लांट स

  • अधिकारियों को साल 2024-25 के बकाया पीआरपी का भुगतान होगा।
अज़मत अली, भिलाई। सेल में परफॉर्मेंस रिलेटेड पे-पीआरपी (Performance Related Pay-PRP) को लेकर बड़ी खबर है। आमतौर पर त्योहार के समय सेल प्रबंधन कर्मचारियों को बोनस और अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान करता है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। सेल कारपोरेट आफिस ने पीआरपी का पैसा देने का फैसला कर लिया है। कुल राशि को एकमुश्त भुगतान करने की तैयारी है। कारपोरेट आफिस के मुताबिक साल 2024-25 का बकाया पीआरपी का भुगतान किया जाएगा। बकायदा सेल के प्लांट से जुड़े अधिकारी संघ के सदस्यों को मैसेज तक भेजा गया है। प्रबंधन की तरफ से पूरा एकाउंट देने की बात कही गई है। जबकि एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी दावा कर रहा है कि प्रबंधन आधा एमाउंट भेजने की तैयारी है। इसलिए पूरी राशि की मांग की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: किसानों-छात्रों के आगे केंद्र सरकार झुकी, अब पेंशनभोगी खुद को कोस रहे, बोले-पैसा वापस करो, करेंगे चाय-पान-पकौड़े की दुकान सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर कुछ भी खुलकर बोलने से बचते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि 100% पीआरपी का ही भुगतान होगा। उच्च प्रबंधन इस राशि पर राजी है। ये खबर भी पढ़ें: बतौर इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: Non-Strategic, आरआइएनएल Disinvestment, सेल Affordability Clause का धब्बा भी, पदनाम-माइंस का श्रेय स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के प्रॉफिट पीबीटी का 3 प्रतिशत ही पीआरपी दिया जाता है। अधिकारियों को साल 2024-25 का पैसा अब तक नहीं मिला है। इसी पैसे की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सेल प्रबंधन ने अब भुगतान का फैसला किया है। पीबीटी का 3 प्रतिशत ही अधिकारियों में बाटा जाएगा। इसलिए जूनियर अधिकारियों को करीब 15 से 25 हजार रुपए ही पीआरपी का पैसा मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें: BSL में फिर बड़ा ट्रांसफर: BSOA महासचिव अजय कुमार पांडेय का तबादला, अध्यक्ष एके सिंह भी हो चुके हैं स्थानांतरित सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक पीआरपी पाने वालों में पूर्व चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश भी शामिल होंगे। साल 2024-25 में वह चेयरमैन थे। बकाया राशि का भुगतान भी उन्हें होगा। सबसे ज्यादा राशि उन्हीं को मिलेगी, क्योंकि सबसे ज्यादा सैलरी भी उन्हीं की थी। अनुमान है कि बड़ी राशि पीआरपी के रूप में उन्हें मिलेगी। ये खबर भी पढ़ें: BSP VR 2026: भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम इंचार्ज संग 39 अधिकारियों की वीआर सूची जारी, 86 कर्मचारियों का नाम