वित्त मंत्री 1 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली में “नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच” पोर्टल की शुरूआत करेंगी
सूचनाजी न्यूज - नीति आयोग ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) (National Council of Applied Economic Research (NCAER)) के साथ मिलकर एक पोर्टल बनाया है। यह लगभग 30 वर्षों (अर्थात 1990-91 से 2022-23) की अवधि के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजकोषीय मापदंडों, शोध रिपोर्टों, शोधपत्रों और राज्य वित्त पर विशेषज्ञ टिप्पणियों पर डेटा का एक व्यापक भंडार है। माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली में "नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच" पोर्टल की शुरूआत करेंगी। ये
सूचनाजी न्यूज - नीति आयोग ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) (National Council of Applied Economic Research (NCAER)) के साथ मिलकर एक पोर्टल बनाया है। यह लगभग 30 वर्षों (अर्थात 1990-91 से 2022-23) की अवधि के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजकोषीय मापदंडों, शोध रिपोर्टों, शोधपत्रों और राज्य वित्त पर विशेषज्ञ टिप्पणियों पर डेटा का एक व्यापक भंडार है। माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली में "नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच" पोर्टल की शुरूआत करेंगी। ये खबर भी पढ़ें: आईटीआई के मुख्य प्रबंधक और बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 3 लोगों को 4 साल तक की सजापोर्टल के चार मुख्य घटक हैं:
- राज्य रिपोर्ट - 28 भारतीय राज्यों के समग्र और राजकोषीय स्थिति का सारांश, जनसांख्यिकी, आर्थिक संरचना, सामाजिक-आर्थिक और राजकोषीय संकेतकों पर आधारित।
- डेटा संग्रह - पांच क्षेत्रों अर्थात जनसांख्यिकी, आर्थिक संरचना, राजकोषीय, स्वास्थ्य और शिक्षा में वर्गीकृत संपूर्ण डेटाबेस तक सीधी पहुंच प्रदान करता है।
- राज्य का राजकोषीय और आर्थिक डैशबोर्ड - समय के साथ प्रमुख आर्थिक चरों का ग्राफिकल प्रतिनिधित्व प्रदर्शित करता है और डेटा परिशिष्ट के माध्यम से अपरिष्कृत डेटा या सारांश तालिकाओं के माध्यम से अतिरिक्त जानकारी तक त्वरित पहुंच प्रदान करता है।
- अनुसंधान एवं टिप्पणी - राज्य वित्त तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर राजकोषीय नीति एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यापक अनुसंधान पर आधारित है।