सड़क हादसे में BSP के पूर्व अधिकारी जख्मी, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती

बीएसपी कोक ओवन मैकेनिकल मेंटेंनेंस एरिया से रिटायर होने के बाद अधिकारी टीके महाराणा टेक्नो केयर कंपनी को ज्वाइन कर लिए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व अधिकारी सड़क हादसे में जख्मी हो गए। रिटायरमेंट के बाद ठेका कंपनी के अधीन प्लांट में काम कर रहे हैं। बुधवार सुबह ड्यूटी जाते समय बोरिया गेट के समीप पेट्रोल पंप के सामने बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। कंधे, चेस्ट, घुटने में चोट लगी है। सुबह करीब सवा 9 बजे हादसा हुआ। ड्यूटी जा रहे कार्मिकों ने एम्बु

  • बीएसपी कोक ओवन मैकेनिकल मेंटेंनेंस एरिया से रिटायर होने के बाद अधिकारी टीके महाराणा टेक्नो केयर कंपनी को ज्वाइन कर लिए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व अधिकारी सड़क हादसे में जख्मी हो गए। रिटायरमेंट के बाद ठेका कंपनी के अधीन प्लांट में काम कर रहे हैं। बुधवार सुबह ड्यूटी जाते समय बोरिया गेट के समीप पेट्रोल पंप के सामने बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। कंधे, चेस्ट, घुटने में चोट लगी है। सुबह करीब सवा 9 बजे हादसा हुआ। ड्यूटी जा रहे कार्मिकों ने एम्बुलेंस के लिए मेन मेडिकल पोस्ट फोन किया। तब तक ठेका कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक एक्सरे किया जा रहा था। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ये खबर भी पढ़ें: BSP में ट्रांसफर का दौर जारी, 31 कर्मचारियों की लिस्ट के बाद अब इनका नंबर बीएसपी कोक ओवन मैकेनिकल मेंटेंनेंस एरिया से रिटायर होने के बाद अधिकारी टीके महाराणा जीआर इंटरप्राइजेज को ज्वाइन कर लिए। यह कंपनी बीएसपी के सीएसपी-4 में जॉब कर रही है। जनरल शिफ्ट में ड्यूटी जाते समय घटना हुई। प्रगति नगर स्थित आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: अगले आदेश तक भिलाई स्टील प्लांट ने बंद किया लाइसेंस पर आवास आवंटन, रिटेंशन के बाद ताज़ा झटका कोक ओवन से पहुंचे कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि कुत्ता बीच में आने से गाड़ी अनियंत्रित हुई और बाइक स्लिप हो गई। इसके चलते कंधे और पैर में अंदरुनी चोट लगी है। फिलहाल, बातचीत कर रहे हैं। अंदरुनी चोट से दर्द है। ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी ने जगदलपुर में बनाया 25 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नगरनार स्टील प्लांट को भी फायदा