वीआरएस लेने वाले बीएसपी अधिकारी का निधन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों मिला था श्रम अवॉर्ड
भिलाई स्टील प्लांट मर्चेंट मिल के पूर्व अधिकारी जीवन कुमार शर्मा का इलाज के दौरान निधन। रायपुर एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम यात्रा 19 नवंबर को दोपहर 1 बजे उनके निवास भिलाई (पांच रास्ता) से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों सम्मानित सेल भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व अधिकारी का निधन हो गया है। मर्चेंट मिल के असिस्टेंट मैनेजर जीवन कुमार शर्मा का इलाज के दौरान निधन हुआ। रायपुर एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर (Multiple Organ Failure) मौत का कारण बना। बीमारी की वजह से ही उन्होंने बीएसपी से वीआरएस (VRS-Voluntary Retirement Scheme) लिया था। अंतिम यात्रा 19 नवंबर को दोपहर 1 बजे उनके निवास भिलाई (पांच रास्ता) से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
मृतक के करीबी व बीएसपी आफिसर्स एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष परविंदर सिंह बताते हैं कि बतौर एसओटी जीवन लाल शर्मा ने बीएसपी की सेवा शुरू की थी। 1991 से मर्चेंट मिल में ही कार्यरत रहे। वहीं कर्मचारी से अधिकारी बने थे। 1989 में धमतरी से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया।
वहीं, मृतक के करीबियों का कहना है कि 1998 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के हाथों श्रमरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जीवन कुमार शर्मा काफी होनहार थे। बुधवार शाम 4 बजे AIIMS रायपुर में दुखद स्वर्गवास हो गया है।