CG-MP सरकार के दिग्गज पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने BSP DIC को मुहब्बत से कहा-महापात्रा जी मत गिरना जनता की नज़रों में
भिलाई में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो बीएसपी प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग, न्यूनतम वेतन, लीज आदि विषयों को लेकर चल रहे सत्याग्रह आक्रामक होता जा रहा। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा भी भिलाई पहुंचे। मंच से भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा को कई सबक दे दिए। विधायक देवेंद्र यादव के आंदोलन का समर्थन करते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा-महापात्राजी जनता की नजरों में गिरना नहीं चाहिए।
- भिलाई में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो बीएसपी प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।
अगर, भिलाई में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो बीएसपी प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। पूर्व मंत्री ने कहा-जनता के लिए देवेंद्र यादव दो कदम चलने को तैयार हैं। इसलिए ईश्वर बीएसपी प्रबंधन को भी सद्बुद्धि दें, ताकि वह भी दो कदम आगे बढ़ाएं। इससे जनता ही आपको याद रखेगी और डीआइसी को बधाई देगी। अन्यथा जनता की नजरों में महापात्रा जी आप गिर जाएंगे तो ये अच्छा संदेश नहीं होगा।
इस दौरान भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना के लिए अपनी जमीन देने वाले बघेल परिवार से सुजीत बघेल भी मंच पर आए। उन्होंने आजादी के बाद भिलाई की विकास गाथा को साझा किया। भिलाई के नाम आदि पर कई रोचक जानकारी दी। साथ में यह संदेश दे दिया कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। सड़क पर उतरने की जरूरत पड़ी तो कोई पीछे नहीं हटेगा।