गांधीवादी चिंतक, लेखक, सीजी के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी जी का 28 को अंतिम संस्कार, पढ़ें सफर
कनक तिवारी ने अपना पेशेवर जीवन दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में अंग्रेजी के प्राध्यापक के रूप में आरंभ किया था। फिर नौकरी छोड़कर वह वकील बन गए। पत्रकार भी रहे। गुरुवार को निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गांधीवादी चिंतक, प्रख्यात कानूनविद प्रखर वक्ता, अनेक पुस्तकों के लेखक कनक तिवारी जी नहीं रहे। गुरुवार सुबह 9 बजे बीएम शाह अस्पताल भिलाई में उनका निधन हो गया। कनक तिवारी ने अपना पेशेवर जीवन दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में अंग्रेजी के प्राध्यापक के रूप में आरंभ किया था। फिर नौकरी छोड़कर वह वकील बन गए। पत्रकार भी रहे। अंतिम संस्कार 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे शिवनाथ नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। बेटी सिंगापुर में रहती हैं। निधन की खबर लगते ही वह भिलाई के लिए निकल रही हैं। 27 नवंबर की शाम तक वह घर पहुंचेंगी। स्वर्णीय कनक तिवारी पद्मनाभपुर स्थित आवास में रहते थे।
कनक तिवारी के रिश्तेदार एवं सेल एसआरयू भिलाई के सीजीएम विशाल शुक्ल के मुताबिक प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी जी का लंबी बीमारी से निधन हो गया। अंतिम यात्रा शनिवार को निवास H I G 155, पद्मनाभपुर दुर्ग से प्रातः 11 बजे को शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। शोकाकुल परिवार में पुष्पा तिवारी, तेजस-मोना तिवारी, प्रशांत-जूही शुक्ला, शाश्वत-जाय शुक्ला, अंतस तिवारी, शारव शुक्ला हैं।
कनक तिवारी राजनीति में भी आए थे
कल्याण कॉलेज पूर्व प्रोफेसर डीएन शर्मा बताते हैं कि कनक तिवारी राजनीति में आकर मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष बने थे। गांधी की विचारधारा को मानने वाले कनक तिवारी ने गांधी पर अनेको व्याख्यान दिए, पुस्तक लिखीं। वे प्रदेश के महाधिवक्ता भी रहे हैं। वे संविधान के विशेषज्ञ थे। आज संविधान दिवस है और आज ही के दिन उन्हें अनंत यात्रा पर जाना था। स्वतंत्र मिजाज के श्री कनक तिवारी अनेक लोगों के दिलों में बसे रहेंगे ।
86 वर्ष की आयु में दुर्ग के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन में प्रोफेसर, पत्रकार और वकील की भूमिका निभाई तथा भारतीय संविधान और आदिवासी अधिकारों पर व्यापक लेखन किया।
स्व. कनक तिवारी जी के बारे में ये भी पढ़िए
करियर और योगदान: कनक तिवारी ने शिक्षा, पत्रकारिता और कानून के क्षेत्र में काम किया और छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता रहे। वे संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकारों पर अपने विचारों के लिए जाने जाते थे।
आदिवासी अधिकारों पर दृष्टिकोण: उनका मानना था कि जल, जंगल और पहाड़ आदिवासी जीवन के केंद्र में हैं और प्राकृतिक संसाधनों पर आदिवासी समुदायों का अधिकार होना चाहिए।
प्रमुख पुस्तकें: उन्होंने आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा: ब्रिटिश हुकूमत से 21वीं सदी तक, संविधान और हम भारत के लोग, फिर से हिंद स्वराज, और बस्तर: लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट जैसी पुस्तकें लिखीं।
प्रमुख पहचान: पूर्व महाधिवक्ता (छत्तीसगढ़), वरिष्ठ अधिवक्ता (2002 से), गांधीवादी चिंतक, लेखक और पूर्व प्राध्यापक
शैक्षणिक व शुरुआती यात्रा: रायपुर साइंस कॉलेज से गणित व भौतिकी की पढ़ाई, विधि स्नातक, पूर्व अंग्रेजी प्रोफेसर और दुर्ग न्यायालय से वकालत की शुरुआत
अन्य प्रमुख दायित्व: अविभाजित मध्य प्रदेश में एमपी गृह निर्माण मंडल के पूर्व चेयरमैन
लेखन व वैचारिक योगदान: संविधान की पड़ताल समेत अनेक पुस्तकें, समाचार पत्रों में नियमित स्तंभ लेखन तथा संवैधानिक मूल्यों व आदिवासी अधिकारों पर मुखर विमर्श।