स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 6 जख्मी, सीएम साय ने जताया शोक, पढ़ें मृतकों-घायलों के नाम
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया है। 6 श्रमिकों की मौत हो गई है। 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। कर्मचारियों को रेस्क्यू किया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की जांच में कमेटी जुट गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया है। 6 श्रमिकों की मौत हो गई है। 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। कर्मचारियों को रेस्क्यू किया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की जांच में कमेटी जुट गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। गोदावरी स्टील प्लांट में सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान हादसा हुआ है। सिल्ली गिरने से अचानक कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे से 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 6 घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ। फैक्ट्री के निर्माणाधीन कुछ हिस्से के गिरने से यह हादसा हुआ। जिस जगह निर्माणाधीन हिस्सा गिरा वहां दर्जन भर मजदूर थे। हादसे के बाद प्लांट के गेट को बंद कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, कुछ कर्मचारियों का दावा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों ने 11 मौत का भी दावा कर दिया है। लेकिन, प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि 6 मौत की हुई है।लिस्ट में शुरुआत के 6 नाम मृतकों के, बाकी घायल हैं
