भीषण गर्मी: आईजी अभिषेक शांडिल्य और एमआइसी मेंबर सीजू एंथोनी ने किया सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन

अतिथियों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा समिति हुडको भिलाई द्वारा राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष भी सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की गई। यह पहल पिछले 17 वर्षों से लगातार ग्रीष्म ऋतु में संचालित की जा रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। प्याऊ का उद्घाटन दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य एवं भिलाई निगम के मेयर-इन-काउंसिल के प्रभारी सदस्य सीजू एन्थोनी द्वारा किय

  • अतिथियों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा समिति हुडको भिलाई द्वारा राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष भी सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की गई। यह पहल पिछले 17 वर्षों से लगातार ग्रीष्म ऋतु में संचालित की जा रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। प्याऊ का उद्घाटन दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य एवं भिलाई निगम के मेयर-इन-काउंसिल के प्रभारी सदस्य सीजू एन्थोनी द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में यहां से सैकड़ों राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें तपती गर्मी में राहत मिलती है। इस अवसर पर समिति के संदीप सिंह गुर्जर, मुकेश गुर्जर, कमल सतपति, दिनेश हिहानियां, मोहन चौधरी, अजय वर्मा, नरेश, शनिदेव, दिनेश यादव, मनीष भार्गव, अरुण तिवारी, संजय गुर्जर, राजेंद्र साहू, धनेश कुमार, एजाज खान, अनवर सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।