IISCO Steel Plant Accident: जूते के साथ कटा मजदूर के पैर का पंजा, भयानक मंज़र

सेल आइएसपी के डब्ल्यूआरएम में एक्सीडेंट हुआ है। सरिया का बंडल ऊंचाई से मजदूर के पैर पर गिरा, जिससे बायें पैर का पंजा कटकर अलग हो गया है। जान जोखिम में बनी है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट में भीषण हादसा हो गया है। मजदूर चपेट में आया। पैर कट गया है। जूते के साथ पंजा कटकर अलग हो गया है। खून से लथपथ मजदूर अचेत अवस्था में पड़ा रहा। दर्द से कराहता रहा। आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार चल रहा है। 

सेल आइएसपी के डब्ल्यूआरएम में एक्सीडेंट हुआ है। सरिया का बंडल ऊंचाई से मजदूर के पैर पर गिरा, जिससे बायें पैर का पंजा कटकर अलग हो गया है। जान जोखिम में बनी है। कॉलम नंबर P-19 के सामने पुलपिट के समीप दुर्घटना हुई है। मैकेनिकल विभाग के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर आज़म खान हादसे की चपेट में आए हैं। हादसे का कारण और अन्य विस्तृत जानकारी को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। 

शुरुआती जानकारी आ रही है कि क्रेन के माध्यम से सरिया का बंडल उठाया जा रहा था। इसी बीच मजदूर वहां से गुजर रहा था। रेलवे लाइन पार करके मजदूर को शौचालय के लिए जाना था। अचानक से सरिया का बंडल नीचे गिरा। मजदूर ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पैर चपेट में आ चुका था। मौके पर ही पंजा कटकर अलग हो चुका था। 

ठेका कंपनी पायल इंटरप्राइजेज के अधीन कार्यरत मजदूर का उपचार चल रहा है। पिछले दिनों पायल इंटरप्राइजेज का सुपरवाइजर कोक ओवन में ऊंचाई से गिरा था। जीरो टॉलेरेंस का नियम आज से ही लागू किया जा रहा है। पहले दिन ही हादसा हो गया है। मजदूर धर्मपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।