IISCO Steel Plant: कर्मचारियों की बदली G-Shift पर रोक, 8 से 5 बजे तक ही रहेगी ड्यूटी

ISP बर्नपुर के वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी फिलहाल पुराने समय सुबह 8 बजे से शाम सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर से नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्लांट प्रबंधन ने वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की संशोधित G-Shif

  • ISP बर्नपुर के वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी फिलहाल पुराने समय सुबह 8 बजे से शाम
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर से नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्लांट प्रबंधन ने वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की संशोधित G-Shift के समय को फिलहाल स्थगित (Kept in Abeyance) रखने का आदेश जारी किया है। 31 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय सूचना के मुताबिक, पहले जारी आदेश के तहत G-Shift का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे के स्थान पर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे किए जाने की सूचना दी गई थी। यह संशोधित समय 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होना था। हालांकि, अब ISP प्रबंधन ने इस संशोधन को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक पुराना समय ही लागू कार्यालय सूचना में स्पष्ट किया गया है कि वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए वर्तमान G-Shift का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही रहेगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल 21 जुलाई के आदेश में किया गया था बदलाव प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि 21 जुलाई के सर्कुलर और उसी तारीख के सेवा शर्तों में परिवर्तन संबंधी नोटिस के माध्यम से वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की G-Shift को 8:00 AM-5:00 PM से बदलकर 8:30 AM-5:30 PM करने की सूचना दी गई थी। लेकिन अब इस संशोधित समय को आगामी आदेश तक लागू नहीं करने का फैसला किया गया है। यानी 1 सितंबर से नया G-Shift समय लागू होने के बजाय ISP बर्नपुर के वर्क्स विभाग के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी फिलहाल पुराने समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे पर ही ड्यूटी करेंगे।  खबर भी पढ़ें: नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग