IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

फेस रीडर सिस्टम ही मुख्य अटेंडेंस व्यवस्था है। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के IISCO Steel Plant (ISP) बर्नपुर में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। आइएसपी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को फेस रीडर आधारित बायोमेट्रिक से ही हाजिरी अनिवार्य ह

  • फेस रीडर सिस्टम ही मुख्य अटेंडेंस व्यवस्था है।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के IISCO Steel Plant (ISP) बर्नपुर में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। आइएसपी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को फेस रीडर आधारित बायोमेट्रिक से ही हाजिरी अनिवार्य है। सभी जगह मशीने लग चुकी हैं। जहां नहीं लगी है कि वहां, फिंगरप्रिंट आधारित बायोमेट्रिक डिवाइस पर अनिवार्य रूप से अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। प्रबंधन के अनुसार कर्मचारियों का वेतन और अटेंडेंस डेटा फेस रीडर आधारित बायोमेट्रिक डिवाइस से रिकॉर्ड किया जाएगा। इसलिए कर्मचारियों को फेस रीडर मशीन पर नियमित रूप से पंचिंग करने की सलाह दी गई है। कुछ कर्मचारी अभी भी फेस रीडर आधारित बायोमेट्रिक डिवाइस से अपनी अटेंडेंस दर्ज नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए प्रबंधन ने एक बार फिर अनिवार्य रूप से अटेंडेंस दर्ज करने का निर्देश दिया है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट के 25 जीएम बने HOD, BSOA अध्यक्ष एके सिंह, PRO मणिकांत धान का भी नाम फिंगरप्रिंट मशीनें धीरे-धीरे हटेंगी प्रबंधन ने कहा है कि नई फेस रीडर आधारित व्यवस्था के स्थिर होने के बाद फिंगरप्रिंट आधारित बायोमेट्रिक डिवाइस को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। फेस रीडर सिस्टम ही मुख्य अटेंडेंस व्यवस्था है। ये खबर भी पढ़ें:SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में अटेंडेंस दर्ज नहीं होने पर तुरंत शिकायत करें यदि किसी कर्मचारी की अटेंडेंस नए फेस रीडर आधारित बायोमेट्रिक डिवाइस में दर्ज नहीं होती है, तो मामले की तत्काल सूचना bars.isp@sail.in पर ई-मेल अथवा Biometric Cell के इंटरकॉम नंबर 31628 पर देने को कहा गया है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL अलाय स्टील प्लांट दुर्गापुर के ED एस. सुब्बाराज का रांची ट्रांसफर