IISCO Steel Plant में हंगामा, CISF के खिलाफ मजदूरों ने किया गेट जाम
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान और ठेका मजदूर आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित मजदूरों ने न्यू फ्लाईओवर गेट को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सीआईएसएफ के कथित रवैये को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे प्लांट के निकास द्वार पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समा
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान और ठेका मजदूर आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित मजदूरों ने न्यू फ्लाईओवर गेट को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सीआईएसएफ के कथित रवैये को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे प्लांट के निकास द्वार पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक ठेका मजदूर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गेट से बाहर निकलते समय उसकी सीआईएसएफ के एक जवान से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जवान ने मजदूर की साइकिल को लात मार दी, जिससे वहां मौजूद अन्य मजदूर भी आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर एकत्र हो गए और विरोध स्वरूप न्यू फ्लाईओवर गेट को जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन को दी गई। ईडी वर्क्स समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रबंधन सक्रिय हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ और प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से बातचीत की। काफी समझाइश के बाद आक्रोशित मजदूर शांत हुए और गेट जाम समाप्त किया गया। इसके बाद सभी मजदूर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में यूनियन नेताओं का कहना है कि गेट से निकलते समय एक साइकिल सवार ठेका मजदूर के साथ सीआईएसएफ जवान ने बदसलूकी की। आरोप है कि जवान ने मजदूर की साइकिल को लात मारी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी घटना से मजदूरों में नाराजगी फैल गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तथा माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया।