उद्योगपति-समाजसेवी संजय मिश्रा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशन सलाहकार समिति के बने सदस्य
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। समाज, धर्म और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय मिश्रा को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति (Station Consultative Committee) का सदस्य मनोनीत किया गया है। संजय मिश्रा रसमड़ा औद्योगिक
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। समाज, धर्म और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय मिश्रा को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति (Station Consultative Committee) का सदस्य मनोनीत किया गया है। संजय मिश्रा रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित संस्थान 'श्री प्लस पेंट्स' के प्रबंध निदेशक हैं। वर्तमान में वे लघु उद्योग भारती तथा दुर्ग इंडस्ट्रियल उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार सृजन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान, मंदिर-मठों के संरक्षण एवं जन-जागरण के कार्यों के लिए उन्हें हाल ही में प्रतिष्ठित 'सेवा रत्न सम्मान' से भी अलंकृत किया गया है। उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों में हर्ष की लहर है। श्री मिश्रा के मनोनयन पर रसमड़ा एवं दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों, प्रमुख व्यापारियों और लघु उद्योग भारती की दुर्ग इकाई के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों का मानना है कि संजय मिश्रा के समिति में शामिल होने से रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। माल परिवहन (Freight Logistics) से जुड़ी स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा। रेलवे प्रशासन और उद्योग जगत के बीच एक सुदृढ़ समन्वय स्थापित होगा। संगठन के सदस्यों ने पूर्ण विश्वास जताया है कि श्री मिश्रा का यह नया दायित्व रेलवे के विकास और यात्रियों के सुखद अनुभव में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।