INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव

महासचिव रजत दीक्षित ने बताया कि वार्षिक आम सभा में करीब 1,200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) की आईएनटीयूसी संबद्ध हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (HSWU) की 65वीं वार्षिक आम सभा रविवार को हुई। प्रतिनिधियों से खचाखच भरे सभागार में केंद्र सरकार की श्रम नीतियों का विरोध करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पश्चिम बंगाल आईएनटीयूसी के अध्यक्ष कामरुज्जमान कमार ने संगठन का ध्वजारोहण क

  • महासचिव रजत दीक्षित ने बताया कि वार्षिक आम सभा में करीब 1,200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) की आईएनटीयूसी संबद्ध हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (HSWU) की 65वीं वार्षिक आम सभा रविवार को हुई। प्रतिनिधियों से खचाखच भरे सभागार में केंद्र सरकार की श्रम नीतियों का विरोध करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पश्चिम बंगाल आईएनटीयूसी के अध्यक्ष कामरुज्जमान कमार ने संगठन का ध्वजारोहण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। महिला सदस्यों ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। इस दौरान श्रमिक एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। ये खबर भी पढ़ें: Big News: भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को मिलेगा 11% लाभांश, सेक्टर 6 सोसाइटी का फैसला डॉ. जी. संजीव रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित दोबारा महासचिव सम्मेलन में सर्वसम्मति से डॉ. जी. संजीव रेड्डी को एक बार फिर हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रजत दीक्षित को पुनः महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही 145 सदस्यीय नई कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया। ये खबर भी पढ़ें: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत करीब 1,200 प्रतिनिधियों की मौजूदगी, कर्मचारियों ने थामा INTUC का दामन महासचिव रजत दीक्षित ने बताया कि वार्षिक आम सभा में करीब 1,200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े करीब 200 कर्मचारियों ने हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (आईएनटीयूसी) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में शामिल होने की घोषणा की। इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष परेशनाथ कर्मकार ने किया। इस अवसर पर मेटल फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडे, जिला आईएनटीयूसी अध्यक्ष सुभाष साहा सहित संगठन के केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Steel Plant: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी, सीएमडी को घेरा ISP की यूनियनों ने, पढ़ें एरियर, ट्रांसफर संग सभी मुद्दे