Job Fair: 17 जून को 2329 पदों पर भर्ती, 10वीं से इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तक को मौका, यहां आइए, नौकरी पाइए

रोजगार और रिक्त पदों के बारे में जानिए 17 जून 2026 को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला। आयोजन स्थल: कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया (भिलाई)। 17 नियोजकों द्वारा 2329 रिक्त पद उपलब्ध। 15 जून तक पदों की संख्या बढ़ने की संभावना। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। अगर आप रोजगार की तलाश कर हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए। दुर्ग जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून 2026 (बुधवार) को ज

रोजगार और रिक्त पदों के बारे में जानिए
  • 17 जून 2026 को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला।
  • आयोजन स्थल: कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया (भिलाई)।
  • 17 नियोजकों द्वारा 2329 रिक्त पद उपलब्ध।
  • 15 जून तक पदों की संख्या बढ़ने की संभावना।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। अगर आप रोजगार की तलाश कर हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए। दुर्ग जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून 2026 (बुधवार) को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया (भिलाई) परिसर में आयोजित होगा। ला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले के लिए अब तक 17 नियोजकों द्वारा कुल 2329 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि 15 जून 2026 तक रिक्त पदों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, आवेदन शुरू, अंतिम तारीख 1 जुलाई रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township Crime: गुंडागर्दी से दहशत, 24 घंटे में तीन मारपीट की वारदातें, युवकों पर बल्ले, रॉड और नुकीले हथियार से हमला, FIR रोजगार विभाग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा