ताज़ा खबर: Durgapur Steel Plant के टाउन सर्विस से 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर, भेजे गए CAS, प्रोजेक्ट, HR में

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के पर लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में बड़े पैमाने पर तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। 11 अधिकारियों और 11 कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद अब टाउन सर्विसेज विभाग में कार्यरत 11 और कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों में भेजा गया है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देश के बाद सेल के विभिन्न संयंत्रों में लंबे समय से एक ही स्थान

  • इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के पर लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। 
सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में बड़े पैमाने पर तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। 11 अधिकारियों और 11 कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद अब टाउन सर्विसेज विभाग में कार्यरत 11 और कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों में भेजा गया है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देश के बाद सेल के विभिन्न संयंत्रों में लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। बोकारो, राउरकेला, भिलाई, इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट में लगातार ट्रांसफर आदेश जारी हो रहे हैं। प्रबंधन का फोकस ऐसे कार्मिकों पर है, जो पांच वर्षों से अधिक समय से एक ही विभाग में जमे हुए थे। दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार देबजीत घोष को एसई टाउनशिप मेंटेनेंस से एचआर-वर्क्स विभाग में भेजा गया है। इंद्रनील प्रामाणिक को एस्टेट-अकाउंट्स से एचआर-वर्क्स, नीलांबर बनर्जी को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से प्रोजेक्ट्स और दिब्येंदु मंडल को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से प्रोजेक्ट्स विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह समीर कुमार मंडल को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से एचआर-वर्क्स, रंजीत कुमार सुईन को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से सीएएस, प्रसेनजीत सू को टाउन सर्विसेज से प्रोजेक्ट्स तथा अभिजीत दास को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से एचआर-वर्क्स विभाग में भेजा गया है। इसके अलावा मोहम्मद एकरामुल को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से प्रोजेक्ट्स, सुरजीत मुखर्जी को टाउन सर्विस-बीएंडआर/पीएचएम से एचआर-वर्क्स और रौशन जमीर को टाउन सर्विसेज से प्रोजेक्ट्स विभाग में स्थानांतरित किया गया है। प्रबंधन के आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी अपने वर्तमान विभाग से कार्यमुक्त होने के बाद नए विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। लगातार जारी ट्रांसफर आदेशों से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।